• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

प्रदेश सरकार के सभी किसानों एवं बागवानों के लिए फार्मर आईडी बनवाना अनिवार्य

Desk by Desk
7 months ago
in मुख्य ख़बरें
186
0
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

एग्रीस्टेक परियोना के तहत फार्मर रजिस्ट्री का कार्य प्रगति पर

Khabron wala 

कृषि विभाग के एक प्रवक्ता ने यह बताया कि प्रदेश के सभी किसानों एवं बाग़वानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य हो गया है। प्रदेश सरकार द्वारा किसानों एवं बाग़वानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी, लक्षित एवं समयबद्ध रूप से उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से भारत सरकार की एग्रीस्टैक (AgriStack) पहल के अंतर्गत फार्मर रजिस्ट्री (Farmer Registry) का कार्य किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण परियोजना के तहत प्रदेश के सभी किसानों एवं बाग़वानी की यूनिक फार्मर आईडी तैयार की जा रही है।

उन्होंने कहा कि कृषि एवं बाग़वानी विभाग द्वारा समन्वित रूप से इस कार्य को क्रियान्वित किया जा रहा है। फार्मर आईडी तैयार होने के उपरांत किसान/बाग़वान लाभार्थी के रूप में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कृषि, बागवानी, प्राकृतिक खेती, बीज, उर्वरक, सिंचाई, फसल बीमा अनुदान, पीएम किसान सम्मान निधि योजना एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे एवं बिना किसी बाधा के प्राप्त कर सकेंगे। फार्मर आईडी बनाने हेतु किसानों/बाग़वानों को आधार आधारित प्रमाणीकरण (eKYC/OTP) की प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी। यह प्रक्रिया पूर्णतः डिजिटल, सुरक्षित एवं पारदर्शी है। किसान स्वयं भी अपना पंजीकरण कर सकते हैं। इसके लिए वे घर बैठे ऑनलाइन फार्मर आईडी बना सकते हैं। ऑनलाइन पंजीकरण के लिए किसान गूगल पर Farmer Registry Himachal Pradesh सर्च कर सकते हैं अथवा सीधे वेबसाइट https://hpfr.agristack.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वेबसाइट पर NIC डैशबोर्ड के माध्यम से “Farmer” विकल्प पर क्लिक कर पहले अपना यूजर अकाउंट बनाना होगा। इसके पश्चात् किसान अपनी भूमि एवं कृषि से संबंधित विवरण भरकर आवेदन जमा कर सकते हैं। सभी जानकारियों के सफल सत्यापन के उपरांत फार्मर आईडी जारी कर दी जाएगी।

You may also likePosts

BREAKING: धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा… PM मोदी को भेजी चिट्ठी, जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोचों’ के संग्राम के बाद बड़ा फैसला

बद्दी पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी सफलता,4 किलो गांजे के साथ युवक गिरफ्तार!

चम्बा में कुदरत का कहर: पहाड़ी से अचानक होने लगी पत्थरों की बारिश, 25 कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान

भयानक हादसा: अनियंत्रित होकर महिला राहगीर से टकराई बाइक, चचेरे भाई-बहन की मौत

जिन किसानों एवं बाग़वानों को ऑनलाइन प्रक्रिया में किसी प्रकार की असुविधा हो, वे अपने निकटतम लोकमित्र केंद्र में जाकर निःशुल्क फार्मर आईडी बनवा सकते हैं। जहां उन्हें आवश्यक तकनीकी सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके अतिरिक्त्त किसान संबंधित कृषि/बाग़वानी अधिकारी से भी आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

उन्होंने प्रदेश के सभी किसानों एवं बाग़वानों से आग्रह किया कि वे समय रहते अपनी फार्मर आईडी अवश्य बनवाएं, ताकि भविष्य में किसी भी सरकारी योजना, अनुदान अथवा सहायता से वंचित न रहना पड़े। यह पहल किसानों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है।

Share160SendTweet100
Previous Post

नालागढ़ धमाका कांग्रेस सरकार की विफल कानून-व्यवस्था का परिणाम, एनआईए जांच ने बढ़ाई चिंता : डॉ. राजीव सहजल

Next Post

पांवटा साहिब में 5 जनवरी से शुरू होगी 69वीं राष्ट्रीय अंडर-14 वॉलीबॉल चैंपियनशिप

Next Post
पांवटा साहिब में 5 जनवरी से शुरू होगी 69वीं राष्ट्रीय अंडर-14 वॉलीबॉल चैंपियनशिप

पांवटा साहिब में 5 जनवरी से शुरू होगी 69वीं राष्ट्रीय अंडर-14 वॉलीबॉल चैंपियनशिप

सड़क हादसे में बीजेपी नेता और उनकी पत्नी की मौत, एक की हालत गंभीर

सड़क हादसे में बीजेपी नेता और उनकी पत्नी की मौत, एक की हालत गंभीर

माजरा बीच बाजार में पलटी कार, बड़ा हादसा टला ,  ओवरस्पीड बनी वजह

माजरा बीच बाजार में पलटी कार, बड़ा हादसा टला , ओवरस्पीड बनी वजह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App