ऊंची चोटियों पर फिर हिमपात, फिर सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ

Khabron wala

राज्य में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के चलते सोमवार दिन और रविवार रात्रि को भी राज्य की ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ है। सोमवार को कल्पा में 13.6, केलांग में 3, मनाली में 2.5, कुकुमसेरी में 4.8 सैंटीमीटर ताजा बर्फबारी हुई है, जबकि कुफरी में फाहे गिरे हैं। इससे पूर्व रविवार रात्रि को कोठी में 15, गोंदला में 12, सांगला में 10.5, खदराला में 7.5, जोत में 6.5 सैंटीमीटर बर्फबारी हुई है।

इसके अलावा भटियात में 21.2, गोहर में 20, सराहन में 18.5, सुजानपुर टिहरा में 18.4, तीसा में 18.2, धर्मशाला में 16.3, सलूणी में 15.2, रामपुर में 14, सेओबाग में 13.4, मुरारी देवी में 13.2, जोगिंद्रनगर में 13, बग्गी में 11.8, भुंतर, सुंदरनगर व घाघस में 11.6-11.6, पंडोह में 11.5 मिलीमीटर वर्षा हुई है। शिमला, सुंदरनगर, कांगड़ा, जोत, भुंतर व मुरारी देवी में मेघ गर्जना व आसमानी बिजली भी कड़की। मनाली में भीषण शीत दिवस रहा, जबकि बिलासपुर में घना, मंडी में मध्यम और कल्पा में हल्का कोहरा छाया रहा। ऐसे में हिमाचल में पश्चिमी विक्षोभ के असर से हुई बर्फबारी और बारिश ने पूरे राज्य में ठंड का प्रकोप बढ़ा दिया है।

ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ गिरने से शीतलहर तेज हो गई है, जबकि कई स्थानों पर तापमान शून्य से नीचे चला गया। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भी कुछ इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार बने रहेंगे, लेकिन 4 फरवरी से 7 फरवरी तक पूरे राज्य में मौसम साफ रहने की संभावना है, लेकिन 5 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिससे मौसम फिर करवट ले सकता है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!