तकरीबन 09:30 पूर्वाह्न आज दिनांक 03 फरवरी, 2026 को नेरवा डिपो की बस संख्या hp 66 A 2588, जिसमें चालक दिनेश शर्मा और परिचालक जगदीश चंद तैनात थे, और जो चौपाल – पांवटा का समय लेकर जा रही थी, उत्तराखंड में कवानु नामक स्थान पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई है,
प्रशासन की परिचालक से दूरभाष पर हुई बात में , प्रथम दृष्टया यह जानकारी सामने आई है कि पास देते समय हादसा हुआ, जब बस खाई में लुढ़क गई, अभी तक घायलों का कोई पता नहीं चल पाया है, परिचालक के अनुसार तकरीबन 31-34 यात्री बस में सवार थे, अब्दुल्ला खान, निरीक्षक मौके की ओर रवाना हो गए हैं । मामले की पुष्टि करते हुए एसडीएम पावटा साहिब गुंजीत सिंह चीमा ने बताया कि वह उत्तराखंड प्रशासन के संपर्क में है तथा मौके पर प्रशासन की तरफ से राहत कार्य जारी है वहीं हिमाचल प्रदेश प्रशासन भी मौके पर राहत कार्य के लिए निकल गया है
चौपाल से वाया उत्तराखंड पांवटा साहिब जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की बस के उत्तराखंड के क्वाणु में (पास लेते हुए) गहरी खा#ई में गिरने की घटना पर हिमाचल के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने गहरा दुख प्रकट किया है।
उन्होंने कहा कि हादसे में 3 लोगों की दु:खद मृ#त्यु की सूचना है। बस में लगभग 32 यात्री सवार थे।घटना की सूचना मिलते ही शिमला और सिरमौर से HRTC के अधिकारियों का दल घटनास्थल के लिए रवाना हो चुका है तथा चौपाल से SDM, DySP एवं RTO नाहन को मौके पर पहुँचने के निर्देश दिए। इस गंभीर स्थिति में उत्तराखंड सरकार से भी सहयोग का आग्रह किया गया है।












