सोलन में पुलिस पर सख्ती: रात 2 बजे SSP का औचक निरीक्षण, 4 निलंबित, 1 लाइन हाजिर

Khabron wala

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों पर बड़ी कार्रवाई सामने आई है। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने अनुशासनहीनता पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए देर रात औचक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था की हकीकत परखी और मौके पर ही कड़े कदम उठाए।

जानकारी के अनुसार, एसपी ने बुधवार तड़के करीब दो बजे के बाद परवाणु, धर्मपुर और सोलन के सदर थाना क्षेत्रों में अचानक दबिश दी। इस दौरान पांच पुलिसकर्मी और चार होमगार्ड जवान ड्यूटी में लापरवाही बरतते पाए गए। बताया जा रहा है कि देर रात के समय नाकाबंदी में ढिलाई की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके चलते एसपी ने जानबूझकर रात्रि निरीक्षण की रणनीति बनाई।

निरीक्षण में कोताही सामने आने पर पुलिस अधीक्षक ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक हेड कांस्टेबल, एक एचएचसी (HHC) और दो कांस्टेबल को निलंबित कर दिया, जबकि एक अन्य हेड कांस्टेबल को लाइन हाजिर किया गया। इसके अलावा चार होमगार्ड जवानों को बटालियन वापस भेजते हुए उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की गई है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी करीब दो सप्ताह पूर्व ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर एक एएसआई को निलंबित किया जा चुका है। इससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि सोलन पुलिस में अनुशासन से किसी भी स्तर पर समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

एसपी गौरव सिंह ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा कि ड्यूटी में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि धर्मपुर और परवाणु जैसे थाने राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित है, जहां सुरक्षा में छोटी सी चूक भी गंभीर परिणाम ला सकती है।

मिली जानकारी के अनुसार ड्यूटी पर कोताही बरतने वाले एक हेड कांस्टेबल, एक एचएचसी व दो कांस्टेबल निलंबित कर दिए गए हैं, जबकि एक हैड कांस्टेबल को लाइन हाजिर किया गया है। गौरतलब है कि दो सप्ताह पहले भी पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह द्वारा एक सहायक उप निरीक्षक को भी ड्यूटी पर कोताही बरतने पर निलंबित किया गया था। पुलिस कर्मियों को निलंबित करने के बाद लाइन हाजिर भी कर दिया गया था।

पुलिस महकमे में इस कार्रवाई के बाद हड़कंप है और इसे पूरे जिले में कड़ा संदेश माना जा रहा है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!