Shimla: HPU में पुरुष अनुबंध कर्मचारियों को भी मिलेगा 15 दिन का पितृत्व अवकाश

Khabron wala

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) में पुरुष अनुबंध कर्मचारियों को अब 15 दिन का पितृत्व अवकाश मिलेगा। प्रदेश सरकार के निर्देशों को एचपीयू प्रबंधन ने अपना लिया है। इस संबंध में विश्वविद्यालय के सामान्य प्रशासन अनुभाग द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके तहत प्रदेश सरकार के निर्देशों को अपनाते हुए पुरुष अनुबंध कर्मचारियों को पितृत्व अवकाश देने का निर्णय लिया है।

अधिसूचना के अनुसार विश्वविद्यालय ने कार्मिक विभाग द्वारा जारी पत्र के आधार पर यह निर्णय लागू किया है। इसके तहत वे पुरुष अनुबंध कर्मचारी, जिनकी नियुक्ति हिमाचल प्रदेश भर्ती एवं सेवा शर्तें अधिनियम, 2024 के लागू होने से पहले हुई है, पितृत्व अवकाश के पात्र होंगे। निर्देशों के अनुसार ऐसे पुरुष अनुबंध कर्मचारी जिनके 2 से कम जीवित बच्चे हैं, उन्हें पत्नी के प्रसव के समय 15 दिनों का पितृत्व अवकाश दिया जाएगा। यह अवकाश प्रसव से 15 दिन पहले या फिर बच्चे के जन्म की तिथि से 6 माह के भीतर लिया जा सकेगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अधिसूचना को सभी संबंधित अधिकारियों के संज्ञान में लाने के निर्देश भी जारी किए हैं। यह अधिसूचना तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!