चौपाल–पांवटा साहिब वाया विकासनगर रूट पर मंगलवार सुबह हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की एक बस (HP66A-2588) हादसे का शिकार हो गई थी । चार घायलों को सिविल हॉस्पिटल पावटा साहिब लाया गया था दो घायलों के परिजनों ने सिविल हॉस्पिटल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर कोहली के खिलाफ जमकर हंगामा किया और कहा कि डॉक्टर कोहली को कई बड़ी सूचना देने के 3 घंटे बाद भी वह घायलों को देखने नहीं आए
इससे पहले भी डॉक्टर कोहली पर कई बार इलाज में लापरवाही के गंभीर आरोप लगाते रहे हैं इससे अलावा उन पर महंगी दवाइयां लिखने और बाहर से इलाज का सामान मांगने जैसे गंभीर रोग भी मरीज ने लगाए हैं परंतु अभी तक कोई कड़ी कार्रवाई नहीं हुई एसडीएम पावटा साहिब गूंजीत सिंह चीमा ने बताया कि उन्हें इस मामले की सूचना मिली थी तुरंत इलाज के आदेश प्रशासन द्वारा जारी किए गए थे घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया था और प्रशासन की तरफ से फौरी राहत भी घायलों को दी गई है
हादसा करीब साढ़े नौ बजे उत्तराखंड के क्वाणु क्षेत्र के शूदोई खड्ड के समीप पेश आया, जहां बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 3 लोगों की मौत की खबर है, जबकि 31 लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि क्वाणु के समीप एक गाड़ी को पास देते समय बस गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। हादसे के वक्त बस में 34 लोग सवार थे।












