ADVERTISEMENT

हिमाचल की बेटियों की चमकी किस्मत, CM सुक्खू ने एशियन गेम्स की स्टार्स के लिए कर दिया ये बड़ा ऐलान कल

Khabron wala

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने खेल और शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प दोहराया है। बिलासपुर जिला के घुमारवीं में आयोजित नैशनल हैंडबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए मुख्यमंत्री ने प्रदेश की बेटियों और युवाओं के लिए बड़े ऐलान किए। मुख्यमंत्री ने तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी के आग्रह पर घोषणा की कि हाल ही में एशियन गेम्स में हिमाचल का नाम रोशन कर लौटी प्रदेश की बेटियों को राज्य सरकार सरकारी रोजगार उपलब्ध करवाएगी। इसके साथ ही, प्रत्येक खिलाड़ी को 11 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की भी घोषणा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी बेटियां प्रदेश का गौरव हैं और सरकार उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इंडोर स्टेडियम का निर्माण कार्य शीघ्र हाेगा पूरा
घुमारवीं क्षेत्र के विकास के विकास की बात करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रस्तावित इंडोर स्टेडियम का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा किया जाएगा। इसके अलावा स्कूल भवन का निर्माण एक वर्ष के भीतर पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। वहीं मोरसिंघी क्षेत्र में लड़कियों के लिए हॉस्टल निर्माण हेतु धन का प्रावधान किया जाएगा और बजट उपलब्ध होते ही काम शुरू कर दिया जाएगा।

नए स्कूल खोलने पर नहीं, क्वालिटी एजुकेशन पर सरकार का फाेकस
मुख्यमंत्री ने शिक्षा व्यवस्था में आमूलचूल परिवर्तन की बात करते हुए कहा कि सरकार केवल नए स्कूल खोलने की संख्या बढ़ाने के बजाय क्वालिटी एजुकेशन पर ध्यान केंद्रित कर रही है। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि मैं स्वयं सरकारी स्कूल में पढ़ा हूं, इसलिए सरकारी स्कूलों के स्तर को सुधारना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्कूलों में खेल गतिविधियों के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को भी बढ़ावा देने की बात कही।

सीएम ने की मंत्री राजेश धर्माणी के प्रयासों की सराहना
मुख्यमंत्री सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी की पीठ थपथपाते हुए कहा कि खेलों के प्रति उनकी गहरी रुचि और प्रयासों के कारण ही घुमारवीं में राष्ट्रीय स्तर की हैंडबॉल प्रतियोगिता का सफल आयोजन संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व जैसे गुणों का संचार करते हैं। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, पूर्व विधायक तिलक राज शर्मा व बंबर ठाकुर, उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार सहित प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!