ADVERTISEMENT

Himachal: सीएम सुक्खू ने विद्यार्थियों के लिए खींच दी ”लक्ष्मण रेखा”, 1 मार्च से लागू होगा नया नियम

Khabron wala 

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश के शैक्षणिक संस्थानों में अनुशासन बनाए रखने के लिए एक बड़ा निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने ऐलान किया है कि आगामी 1 मार्च से सरकारी और निजी दोनों प्रकार के स्कूलों में विद्यार्थी मोबाइल फोन नहीं ला सकेंगे। यह कदम विद्यार्थियों के शैक्षणिक माहौल को बेहतर बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है। मुख्यमंत्री ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई विद्यार्थी स्कूल परिसर में मोबाइल लाते हुए पकड़ा गया तो उस पर 500 रुपए का नकद जुर्माना लगाया जाएगा। इसके साथ ही विद्यार्थी का मोबाइल फोन तुरंत जब्त कर लिया जाएगा। स्कूल प्रशासन इस मामले में विद्यार्थियों के अभिभावकों को बुलाकर उन्हें काऊंसलिंग भी देगा ताकि भविष्य में ऐसी गलती न हो।

बार-बार उल्लंघन पर एसओपी के तहत हाेगी कार्रवाई

नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए सरकार और शिक्षा विभाग गंभीर हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि जो विद्यार्थी बार-बार इन नियमों का उल्लंघन करेंगे, उनके खिलाफ शिक्षा विभाग द्वारा तैयार की जा रही मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के तहत कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

पढ़ाई पर पड़ रहे दुष्प्रभाव के कारण लिया फैसला

इस प्रतिबंध के पीछे का मुख्य कारण बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि लंच टाइम के दौरान बच्चे मोबाइल फोन में व्यस्त रहते हैं, जिससे उनकी सामाजिक सक्रियता और पढ़ाई पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई की ओर केंद्रित करने और स्कूल में शैक्षणिक माहौल बनाए रखने के उद्देश्य से ही सरकार ने यह सख्त कदम उठाया है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!