ADVERTISEMENT

सिरमौर: पुलिस थाना संगड़ाह में एक आबकारी अधिनियम और दो सड़क हादसे के मामले दर्ज

Khabron wala

पहले मामले में, पुलिस थाना संगड़ाह की टीम ने गश्त के दौरान प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर गांव लुधियाना डाकघर अन्धेरी तहसील संगड़ाह जिला-सिरमौर में रणवीर सिंह के रिहायशी मकान से तलाशी के दौरान 5000 मी0ली0 नाजायज शराब बरामद की है। इस मामले में पुलिस थाना संगड़ाह में धारा 39(1) a HP Excise act में अभियोग पंजीकृत किया है। मामले की जाँच की जा रही है।

दूसरे मामले में, अरूण कुमार पुत्र श्री राजेन्द्र निवासी गांव लालग डा0 बड़ोल तह0 संगड़ाह जिला सिरमौर हि0 प्र0 व उम्र 22 वर्ष की मोटर साईकिल न0 HP79-4037 खरोटियों खाला के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें चालक अरूण कुमार की मृत्यु हो गई तथा उसका छोटा भाई रमन उम्र 18 वर्ष को चोटें आई हैं । प्राप्त सूचना के आधार पर दिनाँक 05.02.2026 को मोटर साईकल न0 HP79-4037 पर 02 व्यक्ति हरिपुरधार की तरफ जा रहे थे तो अचानक खरोटियों खाला के पास मोटर साईकल के चालक ने अपनी मोटर साईकल से नियंत्रण खो दिया तथा मोटर साईकल सड़क से करीब 30 मीटर नीचे बान के जंगल में गिर गई। जिसमें मोटर साईकल सवार दोनों को चोटें आई जिन्हें तुरन्त इलाज के लिये सरकारी हस्पताल हरिपुरधार ले जाया गया जहां चिकित्सा अधिकारी ने चालक अरूण कुमार को मृत घोषित किया तथा उसके छोटे भाई रमन को ब्राये ईलाज हायर सैंटर को रैफर किया है। इस मामले में पुलिस थाना संगड़ाह में धारा 281,125A, 106 BNS में अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले की जाँच की जा रही है।

तीसरे मामले में, गाड़ी न0 HP -79-2810 सतयायी नाला के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें गांव व डा0 लाना पालर तह0 संगड़ाह जिला सिरमौर हि0 प्र0 के अभिमन्यु पुत्र श्री सुन्दर सिंह उम्र 31 वर्ष की मृत्यु हो गई तथा इसी गांव के अन्य दो अशोक पुत्र श्री मोहन लाल उम्र 28 साल तथा संजय कुमार पुत्र श्री मदन सिह उम्र 35 साल घायल हुए हैं। प्राप्त सूचना के आधार पर दिनांक 05-02-2026 को गाडी चालक अशोक, संजय कुमार तथा अभिमन्यु उपरोक्त दिन को डेबरघाट से गाड़ी न0 HP -79-2810 में वापिस आ रहे थे तो शाम करीब 07:45 बजे सतयायी नाला के पास गाड़ी लगभग 100 मीटर नीचे खाई में चली गई । जहां से उपरोक्त तीनों को इलाज के लिये CHC संगड़ाह पहुंचाया गया जहां पर डॉक्टर साहब ने अभिमन्यु उपरोक्त को मृत घोषित कर दिया तथा अशोक को ईलाज हेतु सरकारी हस्पताल नाहन का रैफर कर दिया । इस मामले में पुलिस थाना संगड़ाह में धारा 281,125A, 106 BNS में अभियोग पंजीकृत थाना किया गया है। मामले की जाँच की जा रही है ।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!