ADVERTISEMENT

Shimla: 42 दिनाें का विंटर वैकेशन खत्म…कल से खुलेंगे स्कूल, शिक्षकाें और विद्यार्थियाें काे पहले दिन से करना हाेगा ये काम

Khabron wala 

राज्य के विंटर वैकेशन स्कूल 42 दिन की छुट्टियों के बाद वीरवार को खुलेंगे। इन स्कूलों में नया सैशन शुरू होगा। स्कूल में पहले दिन से ही पढ़ाई शुरू होगी। इसको लेकर स्कूल शिक्षा विभाग पूर्व में आदेश जारी कर चुका है। शिक्षा निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि स्कूल खुलने के बाद किसी भी तरह का समय बर्बाद नहीं किया जाएगा और पढ़ाई-लिखाई में देरी बर्दाश्त नहीं होगी। विद्यार्थियों को पूरे शैक्षणिक समय का लाभ मिलना चाहिए, इसके लिए शिक्षण-प्रशिक्षण प्रक्रिया तुरंत शुरू की जाए।

जारी निर्देशों में कहा गया है कि सर्दियों की छुट्टियों के बाद स्कूल खुलते ही कक्षाएं नियमित रूप से लगनी चाहिए। किसी भी स्कूल में पहले दिन औपचारिकताओं, बैठकों या अन्य गैर-शैक्षणिक गतिविधियों के नाम पर पढ़ाई प्रभावित नहीं होनी चाहिए। निर्देशों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए फरवरी में स्कूलों का निरीक्षण करने का फैसला लिया गया है। उपनिदेशक कार्यालयों के अधिकारी, काम्पलैक्स स्कूलों के प्रधानाचार्य और संबंधित खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी स्कूलों का दौरा करेंगे। निरीक्षण के दौरान यह देखा जाएगा कि स्कूलों में शैक्षणिक कार्य हो रहा है या नहीं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी।

स्कूलों में एनरोलमैंट बढ़ाने के निर्देश, विद्यार्थियाें को नि:शुल्क मिलेंगी पाठ्य पुस्तकें

इस दौरान शिक्षकों को स्कूलों में एनरोलमैंट बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए हैं। शिक्षकों को विशेषत प्री-प्राइमरी सैक्शन में ज्यादा से ज्यादा एडमिशन करवाने को कहा गया है। इसी के साथ स्कूलों में पहले दिन से छात्रों को नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकें भी मिलेंगी। जिन स्कूलों को अब सीबीएसई बोर्ड किया गया, उन स्कूलों के छात्रों को सीबीएसई बोर्ड की किताबें मिलेंगी।

सीबीएसई स्कूलों में कार्यरत शिक्षक ही लेंगे कक्षाएं

जब तक सीबीएसई स्कूलों में टैस्ट पास करके आने वाले शिक्षकों को तैनाती नहीं मिलती, तब तक स्कूल में कार्यरत शिक्षक ही विद्यार्थियाें को पढ़ाएंगे। बताया जा रहा है कि मार्च के पहले सप्ताह तक इन स्कूलों में शिक्षकों को तैनाती दे दी जाएगी। जल्द ही स्कूल शिक्षा बोर्ड शिक्षकों के लिए परीक्षा करवाने जा रहा है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!