पांवटा साहिब : पुलिसकर्मी की पिटाई करने वाले आरोपी फरमान को 2 दिन का पुलिस रिमांड , तिरुपति फार्मा में पनप रहे बाहरी राज्यों के गुंडे

आज एसपी सिरमौर योगेश रोल्टा स्वयं जांच करने पांवटा साहिब पुलिस स्टेशन पहुंचे आरोपी को आज अदालत में पेश किया गया जहां से उसको 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है

गत दिवस आ0 राजेश छिन्टा न0 426 छठी भारतीय आरक्षित वाहिनी धौलाकुआं कि शिकायत पर अभियोग संख्या 106/26 दिनांक 04.06.2026 जुर्म जेर धारा 126(2),132,121(1),303(2),352,351(2),3(5) BNS पंजीकृत थाना हुआ था जिसके अनुसार पुलिसकर्मी के साथ मारपीट करने वाले आरोपी फरमान खान पुत्र स्व इनाम खान पता मकान न0 532 गांब खिडका भटकावा डा0 संसारपुर तै0 वैहट जिला सहरनपुर उ0 प्र0 हाल पता मकान न0 245 राजवन रोड तारुवाला पांवटा साहिव व उम्र 40 साल को मुकदमा हजा में हस्व जाव्ता गिरफ्तार किया गया था जिसका मैडिकल मुलाहजा करवाया गया था सिरमौर के एएसपी योगेश रोल्टा ने जानकारी देते हुए बताया की आगामी कानूनी कार्रवाई की जा रही है बताया जा रहा है कि आरोपी फरमान पहले उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात और सहारनपुर में नौकरी करता था दो शादी करने के कारण उसने नौकरी छोड़ दी थी

पांवटा साहिब के गोविंदपुर इंडस्ट्रियल एरिया के समीप पीर की मजार के सामने एक पुलिसकर्मी राजेश छिनटा और एक व्यक्ति जिसका नाम फरमान बताया जा रहा है के बीच लड़ाई की वीडियो वायरल हो रही है आरोपी इरफान सहारनपुर का रहने वाला है और तिरुपति में सिक्योरिटी का ठेकेदार है बताया जा रहा है कि मामले को तूल मिलने के बाद तिरुपति फार्मा ने आरोपी को कंपनी से निकाल दिया है

तारुवाला में इसका ऑफिस है वीडियो में आरोपी पुलिसकर्मी को बुरी तरह पीट रहा है वीडियो बुधवार दोपहर की बताई जा रही है बुधवार शाम दोनों पक्ष पुलिस स्टेशन भी पहुंचे थे परंतु कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई थी और दोनों पक्ष वापिस लौट गए थे परंतु गढ़ दिवस खबरों वाला द्वारा वीडियो वायरल होने के बाद मामले में तूल पकड़ा और पुलिस कार्रवाई शुरू हुई इस वायरल वीडियो को लाखों लोगों ने देखा है गत दिवस भारी संख्या में पीड़ित पक्ष की तरफ से बटालियन के पुलिसकर्मी व स्थानीय लोग पहुंचे थे और पुलिस स्टेशन के बाहर प्रदर्शन किया था इसके बाद भारी पुलिस बल तैनात किया गया था

आरोपी वीडियो में पुलिसकर्मी राजेश छिनटा की वर्दी पर हाथ डालता है और हाथापाई करता है और पुलिसकर्मी को थप्पड़ मुक्के मारता है पुलिसकर्मी की ड्यूटी तारुवला के स्ट्रांग रूम में है और वह लंच करने जा रहा था और पुलिसकर्मी धौलाकुआं बटालियन में तैनात हैं बटालियन के कमांडेंट भागमल ठाकुर का कहना है कि जवान को कार्रवाई करने के लिए निर्देश दे दिए गए हैं वह स्थानीय पुलिस में अपना पक्ष रख सकता है वही फरमान की तरफ से एक माफी नाम की वीडियो भी वायरल हुई है जिसमें वह पुलिस प्रशासन से माफी मांगता नजर आया है

 

 

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!