*पांवटा साहिब थाना के अंतरगत सड़क दुर्घटना मे 01 महिला घायल*
पुलिस थाना पांवटा साहिब मे श्री गौरव चौहान S/O श्री गीता राम R/O गांव फांदी बोडीवाला P.O कोलर थाना माजरा तह0 पांवटा साहिब जिला सिरमौर ने मामला दर्ज करवाया कि दिनांक 05-06-.2026 को यह अपनी कार का काम करवाने के लिए पांवटा साहिब आया था जब यह भुपपुर मे मौजुद था तो एक ट्रक नम्बर HP17E-1290 का चालक जब भुपपुर मे यू टर्न लेकर वापिस बद्रीपुर को अपना ट्रक मोड़ रहा था तो बैंक के सामने एक महिला जो सड़क किनारे खड़ी थी उसे उपरोक्त ट्रक चालक ने ट्रक मोड़ते समय टक्कर मर दी । जिस कारण उक्त महिला को घुटनों से नीचे दोनों टांगों मे चोटें आई है । उसके बाद यह व ट्रक ड्राईवर जिसने अपना नाम कमल सिंह S/O हिरदा राम निवासी डण्डोर बताया ने उस महिला को अपनी कार मे बैठाकर ईलाज के लिए CH पांवटा साहिब लेकर आए थे जहां पर महिला का नाम इसे गुमानी देवी W/O श्री सोहन सिंह वार्ड न0 1 रेणुका कलोनी पांवटा साहिब मालुम हुआ । यह हादसा ट्रक न0 HP17E-1290 के चालक कमल सिंह उपरोक्त के द्वारा ट्रक को लापरवाही से चलाने के कारण हुआ है । जिस पर पुलिस थाना पांवटा साहिब मे ट्रक चालक कमल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।












