माजरा थाना के अंतरगत सड़क दुर्घटना मे 01 व्यक्ति घायल
दिनांक 05 जून 2026 को थाना क्षेत्र माजरा में सड़क दुर्घटना का मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता अंकित चौधरी (22 वर्ष), निवासी गांव अजीवाला, डा. जामनीवाला, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर ने बताया कि रात करीब 8 बजे वह अपने पिता मेहर चन्द के साथ मोटरसाइकिल संख्या HP17E-4153 पर दवाई लेने जा रहा था। ओम प्रकाश के घर के समीप सामने से आ रही मोटरसाइकिल संख्या HP17H-7332 ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में उसके पिता को चोटें आई हैं। आरोपी चालक की पहचान गंगा राम के रूप में हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












