माजरा थाना के अंतरगत मारपीट के 02 मामले दर्ज

माजरा थाना के अंतरगत मारपीट के 02 मामले दर्ज*

1. दिनांक 05-06-2026 को शौकत अली पुत्र स्व0 सलामुदीन निवासी गांव लोहगढ़, डा0 हरीपुरखोल, तह0 पांवटा साहिब, जिला सिरमौर ने पुलिस थाना माजरा मे शिकायत दर्ज कारवाई कि दिनांक-01/06/2026 को इसके भाई इस्मूदीन और आजिम खान के बीच आपसी झगड़ा हो गया था जिस कारण आजिम खान और उसके ससुर अली नवाज गांव बिजोली, तह0 सढौरा, जिला यमुनानगर हरियाणा और उसके साथ आई दो औरतें तथा 10-12 लडकों ने इनके ऊपर हमला कर दिया जिस कारण इसे व इसके भाई इस्मूदीन और इमरान को चोटें लगी है। जिस पर पुलिस थाना माजरा मे आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर अन्वेषण जारी है ।

2. दिनांक 05-06-2026 को श्री विशाल कुमार पुत्र श्री दिना नाथ गाँव धाड़त, डा0 मझवाड़, तह0 घुमारवी, जिला बिलासपुर हि0प्र0 हाल छात्र Govt Polytechnic Colloge Paonta Sahib At Dholakaun ने पुलिस थाना माजरा मे शिकायत दर्ज कारवाई कि दिनांक 23/05/2026 को धौलाकुआं पर कुछ छात्रों/ व्यक्तियों द्वारा इसके साथ मारपीट व गाली-गलौच की तथा जान से मारने की धमकी दी तथा मानसिक रुप से प्रताडित किया गया है। इसके अतिरिक्त आरोपियो जिनमे 1) Ankush 2) Krish Choudhary 3) Karan 4) Mohit 5) Ayush Sharma 6) Atharav शामिल थे ने इसे जान से मारने की धमकी भी दी और कहा कि यदि मैने इस घटना की शिकायत किसी को या उनके विरुद्व कोई कार्यवाही करने का प्रयास किया तो इसे जान से मार देगें । जिस पर पुलिस थाना माजरा मे उपरोक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर अन्वेषण जारी है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!