मोदी कैबिनेट फेरबदल : चार मंत्रियों को प्रमोशन, इन 9 ने ली राज्यमंत्री की शपथ

नरेंद्र मोदी आज अपनी कैबिनेट का विस्तार कर रहे हैं।। जानकारी के मुताबिक, 9 नए मंत्रियों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। कार्यक्रम शुरु हो चुका है। अबतक कुल छह मंत्री खुद से इस्तीफा देकर इन लोगों के लिए जगह खाली कर चुके हैं। वहीं मनोहर पर्रिकर और वेंकैया नायडु के इस्तीफे और अनिल दवे के निधन के बाद उनके पद भी खाली हैं। अनिक दवे पर पर्यावरण मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार था।

नौ मंत्रियों में शिव प्रताप शुक्ला (यूपी से राज्य सभा सांसद), अश्वनी कुमार चौबे ( बिहार के बक्सर से लोक सभा सांसद), वीरेंद्र कुमार (मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ से लोकसभा सांसद), अनंत कुमार हेगड़े (कन्नड से सांसद), आर के सिंह (बिहार के आरा से लोकसभा सांसद), हरदीप सिंह, गजेंद्र सिंह शेखावत (राजस्थान के जोधपुर से सांसद), सत्यपाल सिंह (यूपी के बागपत से लोकसभा से सांसद) और अलफोन्स कन्नाथनम का नाम सामने है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!