ADVERTISEMENT

चिट्ठे के धंधे में बड़े नाम: JE और महिला एडवोकेट गिरफ्तार

Khabron wala

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश में चिट्टे का कारोबार किस कदर पैर पसार चुका है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अब इस सफेद नशे की तस्करी से जुड़े मामलों में पढ़े-लिखे और प्रतिष्ठित पेशों से जुड़े लोगों के नाम भी सामने आने लगे हैं। बिलासपुर जिले के स्वारघाट क्षेत्र में शनिवार सुबह STF की कार्रवाई के दौरान ऐसा ही सनसनीखेज मामला सामने आया है।

गड्डामोड़ के पास एक कार से 12.4 ग्राम चिट्टा बरामद होने की सूचना है। मामले में कार सवार दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें जल शक्ति विभाग के नादौन मंडल में तैनात एक जूनियर इंजीनियर (JE) और ऊना से संबंधित एक महिला एडवोकेट शामिल बताई जा रही हैं।

गड्डामोड़ में नाकाबंदी के दौरान STF की कार्रवाई

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह STF की टीम ने स्वारघाट के गड्डामोड़ के समीप नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान टीम ने एक कार को जांच के लिए रोका। कार का नंबर HP-55D-5008 बताया जा रहा है। तलाशी के दौरान कार से 12.4 ग्राम चिट्टा बरामद होने की बात सामने आई। नशीला पदार्थ बरामद होने के बाद कार में सवार दोनों लोगों को STF ने हिरासत में ले लिया।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *