कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कुल्हाल में पांवटा साहिब हिमाचल प्रदेश निवासी एक युवक ने जिंदगी से तंग आकर शक्ति नहर में छलांग लगा दी। आसपास मौजूद लोगों ने युवक को बचाने का प्रयास किया। लेकिन देखते ही देखते युवक आंखों से ओझल हो गया। पुलिस ने युवक की तलाश में रेस्क्यू अभियान भी चलाया और युवक के शव को बरामद कर लिया
जानकारी के अनुसार कुलविंदर सिंह उम्र 26 वर्ष दिलीप सिंह निवासी कुंजा मंत्रालियों पांवटा साहिब किसी कारण मानसिक तनाव में था । जिसके बाद वह सीधे कुल्हाल बॉर्डर को पार कर उत्तराखंड की सीमा में आ गया। और यमुना की शक्ति नहर में खुद कर आत्महत्या कर ली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है









