ADVERTISEMENT

आदर्श रामलीला क्लब, बद्रीनगर का भव्य उद्घाटन

आदर्श रामलीला क्लब, बद्रीनगर का भव्य उद्घाटन

मुख्य अतिथि पवन चौधरी ने समिति को 11,000 रुपये की सहयोग राशि भेंट की

विशिष्ट अतिथि सत्यनंद जी महाराज ने भी कार्यक्रम में की शिरकत

स्थानीय कलाकारों द्वारा रामायण के प्रमुख प्रसंगों का किया जा रहा शानदार मंचन

Khabron wala

पांवटा साहिब। आदर्श राम जनकल्याण समिति, बद्रीनगर द्वारा आयोजित आदर्श रामलीला महोत्सव का शुभारंभ बड़े उत्साह, श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पधारे समाजसेवी एवं रामभक्त पवन चौधरी ने आदर्श रामलीला का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने रामलीला क्लब के धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यों की सराहना करते हुए अपने सौजन्य से समिति को 11,000 रुपये की सहयोग राशि भेंट की।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सत्यनंद जी महाराज ने भी शिरकत की। उनकी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ी। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

रामलीला स्थल का पता: नाहन रोड, भारत पेट्रोल पंप के साथ, बद्रीनगर, पांवटा साहिब, जिला सिरमौर, हिमाचल प्रदेश।

स्थानीय कलाकारों द्वारा किया जा रहा है रामलीला के सभी प्रसंगों का शानदार मंचन

आदर्श रामलीला महोत्सव में रामायण के सभी प्रमुख प्रसंगों का मंचन स्थानीय कलाकारों द्वारा किया जा रहा है। कलाकार अपनी प्रतिभा, मेहनत, समर्पण एवं शानदार अभिनय के माध्यम से भगवान श्रीराम की दिव्य लीलाओं को जीवंत रूप दे रहे हैं। स्थानीय कलाकारों के इस प्रयास से क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा मिल रहा है और दर्शकों को रामायण के आदर्शों से जुड़ने का अवसर मिल रहा है।

दशरथ दरबार से राम जन्म तक के सुंदर प्रसंगों का मंचन

रामलीला के मंच पर कलाकारों द्वारा रामायण के विभिन्न महत्वपूर्ण प्रसंगों का शानदार मंचन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राजा दशरथ के दरबार से हुई, जिसके पश्चात भगवान श्रीराम के जन्म का सुंदर दृश्य प्रस्तुत किया गया। इसके बाद भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत एवं शत्रुघ्न की शिक्षा-दीक्षा का प्रसंग दिखाया गया।

आगे के मंचन में महर्षि विश्वामित्र के यज्ञ में मारीच, सुबाहु एवं अन्य राक्षसों द्वारा बाधा उत्पन्न करने का दृश्य प्रस्तुत किया गया। इसके बाद महर्षि विश्वामित्र का राजा दशरथ के दरबार में पहुंचना तथा श्रीराम और लक्ष्मण को अपने साथ ले जाने का प्रसंग दिखाया गया। रामलीला के मंच पर ताड़का वध तथा मारीच एवं सुबाहु वध से जुड़े प्रसंगों का भी प्रभावशाली मंचन किया गया। स्थानीय कलाकारों ने अपने अभिनय एवं संवादों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

प्रतिदिन श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण

आदर्श रामलीला समिति द्वारा प्रतिदिन रामलीला देखने आने वाले श्रद्धालुओं एवं दर्शकों के लिए प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई है। समिति के सदस्य सेवा एवं श्रद्धा भाव से इस व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित कर रहे हैं।

निःशुल्क भाग्यशाली चयन के माध्यम से श्रद्धालुओं को भेंट की जा रही भगवान श्रीराम की मूर्ति

रामलीला महोत्सव के दौरान दर्शकों के लिए एक विशेष आकर्षण रखा गया है। “अंकों में है नाम छुपा, जिस पर होगी राम कृपा” के संदेश के साथ प्रतिदिन निःशुल्क भाग्यशाली चयन के माध्यम से पांच भाग्यशाली दर्शकों का चयन किया जा रहा है, जिन्हें भगवान श्रीराम की मूर्ति भेंट की जा रही है। इस पहल से दर्शकों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है और लोग बढ़-चढ़कर रामलीला में भाग ले रहे हैं।

समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य

इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन को सफल बनाने में आदर्श राम जनकल्याण समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

* अध्यक्ष: हरीश चौधरी

* प्रधान: राजेश कुमार

* महासचिव: नागेश भिड़ियाल

* संयोजक सचिव: रोहित शर्मा

* निर्देशक: मनोज

* कोषाध्यक्ष: गुलशन मेहता

* स्टेज प्रभारी: संदीप शर्मा

* सरपरस्त: हरी शरण कपिल

* उप निरीक्षक एवं सरपरस्त: रमेश शर्मा

* कार्यकारिणी सदस्य एवं अन्य सदस्य: मुकेश शर्मा, रामाकांत तिवारी, राज कुमार, पवन कुमार, अनिल शर्मा, कुलदीप, नरोत्तम, कमलेश शर्मा, जय प्रकाश शर्मा, प्रमोद शर्मा एवं विक्की सैनी।

क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील

आदर्श राम जनकल्याण समिति की ओर से पांवटा साहिब एवं आसपास के समस्त क्षेत्रवासियों, श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी जनता से विनम्र अपील की जाती है कि वे अधिक से अधिक संख्या में नाहन रोड, भारत पेट्रोल पंप के साथ, बद्रीनगर स्थित रामलीला स्थल पर पहुंचकर भगवान श्रीराम की दिव्य लीलाओं का आनंद लें तथा भारतीय संस्कृति एवं धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने में अपना सहयोग दें।

जय श्री राम! 🚩

जय बजरंग बली! 🚩

जारीकर्ता:

रोहित शर्मा

संयोजक सचिव

आदर्श राम जनकल्याण समिति

बद्रीनगर, पांवटा साहिब, जिला सिरमौर, हिमाचल प्रदेश।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *