*पांवटा साहिब* के वैष्णव भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी:
‘इस्कॉन पांवटा साहिब केंद्र’ को मिली आधिकारिक मान्यता, खुला नया बैंक खाता
Khabron wala
जगन्नाथ जी की असीम अनुकंपा, इस्कॉन संस्थापक आचार्य श्रील प्रभुपाद और समस्त गुरुजनों की दिव्य कृपा से पांवटा साहिब के वैष्णव भक्तों के लिए एक अत्यंत हर्ष और उल्लास का समाचार है।
पांवटा साहिब में लंबे समय से संचालित ‘इस्कॉन नाम हट्ट केंद्र’ को अब आधिकारिक रूप से ‘इस्कॉन पांवटा साहिब केंद्र’ (ISKCON Paonta Sahib Centre) के रूप में मान्यता दे दी गई है।
इस्कॉन के अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय जूहू, मुंबई की अनुमति से और इस्कॉन चंडीगढ़ (ISKCON Chandigarh) के कुशल दिशा-निर्देशन में, अब पांवटा साहिब केंद्र के नाम से आधिकारिक बैंक खाता भी खोल दिया गया है। इस व्यवस्था के शुरू होने से जो भी श्रद्धालु और दानदाता ठाकुर जी की सेवा में अपनी धन राशि अर्पित करना चाहते हैं, वे अब सीधे इस्कॉन पांवटा साहिब के इस आधिकारिक बैंक खाते में अपनी दान राशि सुरक्षित रूप से जमा करवा सकते हैं।
इस नई और आधिकारिक शुरुआत के साथ ही, केंद्र के आगामी भव्य कार्यों को गति मिलेगी। श्रील प्रभुपाद की कृपा से अब बहुत जल्द ही पांवटा साहिब क्षेत्र में मंदिर निर्माण के लिए उचित भूमि प्राप्त कर के एक भव्य मंदिर बनाने का कार्य तीव्र गति से प्रारंभ कर दिया जाएगा। यह जिम्मेदारी नव निर्वाचित कमेटी को सौंपी गई है
इस्कॉन प्रबंधन ने इस पावन कार्य में सभी भक्तों से तन, मन और धन से सहयोग करने तथा जगन्नाथ जी की कृपा का भागीदार बनने की अपील की है।









