ADVERTISEMENT

राज्य स्तरीय यमुना शरद् महोत्सव-2026 की तैयारियों को लेकर एसडीएम द्विज गोयल ने की बैठक

राज्य स्तरीय यमुना शरद् महोत्सव-2026 की तैयारियों को लेकर एसडीएम द्विज गोयल ने की बैठक

विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ महोत्सव के आयोजन, खेल प्रतियोगिताओं एवं अन्य गतिविधियों पर हुई चर्चा

Khabron wala

पांवटा साहिब, 13 अक्तूबर। उपमंडलाधिकारी पांवटा साहिब द्विज गोयल की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय यमुना शरद् महोत्सव-2026 की तैयारियों को लेकर आज एसडीएम कार्यालय पांवटा साहिब के सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान यमुना शरद् महोत्सव के सफल आयोजन से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर महोत्सव के दौरान आयोजित की जाने वाली खेल प्रतियोगिताओं तथा अन्य सांस्कृतिक एवं गतिविधि आधारित कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

उपमंडलाधिकारी ने महोत्सव की तैयारियों से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा करते हुए आयोजन को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के लिए विभागीय समन्वय एवं आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की। बैठक में महोत्सव के दौरान आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों को लेकर संबंधित विभागों की भूमिका पर भी चर्चा की गई।

राज्य स्तरीय यमुना शरद् महोत्सव पांवटा साहिब की सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं एवं क्षेत्र की विशिष्ट पहचान को प्रदर्शित करने वाला महत्वपूर्ण आयोजन है। महोत्सव के माध्यम से स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने तथा क्षेत्र की सांस्कृतिक विशेषताओं को व्यापक पहचान दिलाने का अवसर मिलता है।

बैठक के दौरान सीडीपीओ पांवटा साहिब, स्वास्थ्य विभाग, नगर पालिका परिषद, उद्यान विभाग, कृषि विभाग सहित विद्युत विभाग के अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *