ADVERTISEMENT

हिमाचल में बारिश-बर्फबारी के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट, 17 तक बिगड़ेगा मौसम; बढ़ेगी ठंड

हिमाचल में बारिश-बर्फबारी के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट, 17 तक बिगड़ेगा मौसम; बढ़ेगी ठंड

Khabron wala 

हिमाचल में आगामी 3 दिन मौसम खराब रहने की आशंका है। मौसम विभाग ने 15 अक्तूबर तक प्रदेश के कई जिलों में आंधी चलने, बिजली कड़कने और बारिश होने का यैलो अलर्ट जारी किया है। 16 और 17 अक्तूबर को भी कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। इस दौरान ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। 18 और 19 अक्तूबर को प्रदेश में मौसम साफ रहने का अनुमान है।

बीते 24 घंटों में किन्नौर के निचार में 6.5 मिलीमीटर और शिमला जिले के सराहन में 3.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान लाहौल-स्पीति के कुकुमसेरी में 0.5 डिग्री सैल्सियस रहा। मंगलवार को शिमला और मनाली सहित प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह से धूप खिली है। हालांकि रात और सुबह के तापमान में गिरावट के कारण ऊंचे इलाकों में ठंड बढ़ने लगी है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *