कांग्रेस में शामिल हो सकते है भाजपा के पूर्व मंत्री खीमी राम शर्मा

( धनेश गौतम ) भाजपा से टिकट कटने के बाद पूर्व मंत्री खीमी राम शर्मा कांग्रेस की शरण में जाने के लिए तैयार है। सूत्रों के अनुसार खीमी राम शर्मा व उनके समर्थकों ने दिल्ली में डेरा डाल दिया है। सूत्रों के अनुसार खीमी राम शर्मा ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह व प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुशील कुमार शिंदे से भी फोन पर संपर्क किया है और लगातार संपर्क साधे हुए है।

खीमी राम के इस फैसले से प्रदेश की राजनीति में हड़कंप मच गया है और बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह व सुशील कुमार शिंदे भी सोचने पर विवश हो गए है। यदि ऐसा होता है तो बंजार विस क्षेत्र का टिकट भी खीमी राम शर्मा को जा सकता है और कांग्रेस भाजपा से अनिल शर्मा को भाजपा में ले जाने का बदला भी निकाल सकती है। गौर रहे कि खीमी राम शर्मा बंजार विस क्षेत्र से दो बार चुनाव जीते है और बंजार में उनका व्यापक जनाधार भी है। एक बार वे विपक्ष में विधायक रहे हैं और दूसरी बार सत्ता पक्ष में विधानसभा उपाध्यक्ष व बाद में वन मंत्री रहे हैं। अंतिम क्षणों में आ रहे इन समाचारों से राजनीति में उथल-पुथल मच गया है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!