पांवटा साहिब : जी लेबोरेट फैक्ट्री प्रबंधन पर गुंडागर्दी के आरोप ,मजदूरो ने डीएसपी को सोंपी शिकायत

(जसवीर सिंह हंस ) जी लेबोरेट फार्मा के कर्मचारियों ने डी एस पी पांवटा साहिब को सोपे एक शिकायत पत्र में जी लेबोरेट फार्मा के प्रबंधक दीपक जोहरी व तरुण सिंह पर मजदूरो को गालियाँ निकालने , धमकाने व झूठे केस में फ़साने के आरोप लगाये है व कहा है कि प्रबंधन गुंडागर्दी पर उतर आया है | कर्मचारियों ने शिकायत पत्र में जी लेबोरेट फैक्ट्री प्रबंधन से अपनी जान को खतरा बताते हुए कहा कि उनपर हमला  हो सकता है व उनको जी लेबोरेट फैक्ट्री प्रबंधन से अपनी जान को खतरा है इसलिए जी लेबोरेट फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ  कड़ी कारेवाही की जाये  |

आज जरी एक प्रेस नोट में गोंदुपुर स्थित एक दवाई इकाई जी लेबोरेट फार्मा ने कर्मचारियों ने पुलिस पर भी उनको परेशान  करने के आरोप लगाये है | व कहा है कि अगर  जी लेबोरेट फैक्ट्री प्रबंधन 17  कर्मचारियों को वापिस नोकरी पर नहीं रखता तो वे हड़ताल पर जायेंगे | इस बारे में श्रम विभाग व प्रशासन को सूचित कर दिया गया है  |

You may also likePosts

गोरतलब है कि गत दिनों  गोंदुपुर स्थित एक दवाई इकाई जी लेबोरेट फार्मा ने कर्मचारियों को बिना नोटिस दिया निकाल  दिया था  जिसके बाद मजदूरो ने फैक्ट्री के बाहर प्रदर्शन कर रहे है   फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की थी | मजदूर नेता सुनील कुमार,अनिल कुमार ,जन्ग्वीर सिंह , की अगुवाई में सभी मजदूरो ने कहा कि जब तक सभी मजदूरो को फैक्ट्री प्रबंधन वापिस नोकरी पर नहीं रखता तब तक सभी मजदूर हड़ताल पर  रहेंगे |

कर्मचारियों का आरोप है कि प्रबंधन उनको सोलन के एक होटल में जाकर काम करने के लिए कहता है जबकि वे केवल फैक्ट्री में काम करने के लिए अनुबंधित है | वही बाहर से मकेनिक बुलाये गये थे जिनसे बोयलर ख़राब हो गया अब स्थानीय कर्मचारियों पर इसका आरोप लगाया जा रहा है | फैक्ट्री प्रबंधन ने बिना नोटिस दिए मजदूरो के लिए गेट बंद कर दिया है | जिसके हालत ख़राब हो गये थे व मोके पर भारी पुलिस फ़ोर्स तेनात की गयी है |

वही कर्मचारियों ने श्रम विभाग पर मामले में लीपापोती करने के आरोप लगाये व श्रम निरीक्षक दवारा मजदूरो के खिलाफ काम कर सिर्फ फैक्ट्री मालिको के हितो में काम करने के आरोप लगाये | कर्मचारियों का कहना है कि श्रम निरीक्षक ने फैक्ट्री प्रबंधन से सांठगांठ की हुई है व कर्मचारियों का शोषण श्रम विभाग की मिलीभगत से हो रहा है | वही मोके पर श्रम निरीक्षक मुकेश सख्यान पहुंचे व उन्होंने कर्मचारियों व  फैक्ट्री प्रबंधन से बातचीत की थी जिसका अब तक  कोई नतीजा नहीं निकल पाया है |

 

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!