पाँवटा साहिब कांग्रेस निभायेगी एक दमदार विपक्ष की भूमिका

(जसवीर सिंह हंस ) प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य अनिन्दर सिंह नॉटी ने आज एक प्रेस वार्ता में कहा कि चुनी गई सरकार को बिना आलोचना के कुछ समय देना चाहिए। लेकिन अगर सरकार या विधायक का कोई जनविरोधी कदम सामने आता है उसके बड़े स्तर पर विरोध किया जाएगा। राहुल ने निर्देश दिए है कि सभी कोंग्रेस जन नेता न बन कर कार्यकर्ता बन के रहें।संगर्ष विपक्ष का सबसे मजबूत हथियार है। कांग्रेस जन सरोकार व कांग्रेस के कार्यकर्ता गन और दोष के आधार पर काम हो। पार्टी के आधार पर कांग्रेस के कार्य कर्ताओं के कार्य रोके गए तो कांग्रेस विरोध करेगी।अनिन्दर सिंह ने कहा कि पावटा कांग्रेस ने कार्य कर्ताओं के हितों की रक्षा और चुनाव में क्षतिपूर्ति के लिए मिल कर कार्य करेंगे। कार्यकर्ताओं के कम हुए मनोबल को ऊंचा उठाने का काम करेंगे।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य अनिन्दर सिंह नॉटी का कहना है कि केंद्र की भाजपा सरकार व राज्यों की भाजपा सरकारें अपने वादों पर खरी नहीं उतरी हैं। यदि हिमाचल में भी भाजपा सरकार ने   प्रदेश के साथ वादा खिलाफी की तो कांग्रेस विधानसभा से लेकर सड़क तक कड़ा विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पूर्व कांग्रेस की वीरभद्र सरकार ने विकास की नई परिपाटी तैयार की है। उन्होंने भाजपा सरकार को चेताया कि यदि प्रदेश को अन्य भाजपा शासित राज्यों की तरह विकास की पटरी से हटाने का प्रयास किया गया तो कांग्रेस सरकार के खिलाफ सुनियोजित लड़ाई शुरू कर देगी  इस अवसर पर अवनीत सिंह लाम्बा जोगिन्दर सिंह बल्ली संदीप बत्रा , साजिद हाशमी , नरेंदर सिंह नारंग आदि वरिष्ट कांग्रेसी नेता उपस्थित थे

You may also likePosts

 

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!