सिरमोर में वन माफिया द्वारा पेड़ों को काटने का मामला दर्ज

 

(जसवीर सिंह हंस ) जिला सिरमोर के रिर्जव फोरेस्ट में लगातार वन माफिया द्वारा पेड़ों को काटने के मामले सामने आ रहे हैं। वन माफिया द्वारा बेखौफ होकर रिज़र्व फॉरेस्ट से देवदार के हरे पेडों पर कुल्हाड़ी चला रहे है। ऐसा ही एक मामला शुक्रवार को पुलिस थाना राजगढ़ में पंजीकृत किया गया। पुलिस को दी शिकायत में वन परिक्षेत्र अधिकारी राजगढ़ के वन खंड अधिकारी श्याम दत्त ने बताया कि स्वाणा बीट के जंगल रूग बखोटा से वन माफियाओं द्वारा देवदार के दो हरे पेड़ काट लिए गए हैं।

विभिन्न श्रेणियों के इन दो देवदार के पेडो के मौके पर केवल ढूंढ ही ही मिले है।ं जबकि देवदार की लकड़ी गायब है। मौके पर गए वन खंड अधिकारी ने पाया कि इन देवदार के दो बड़े पेड़ों की कीमत 1 लाख 48 हजार रुपए बनती है। पुलिस ने वन खंड अधिकारी की शिकायत पर देवदार के पेड़ों को काटे जाने का मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है। मामले की पुष्टि डीएसपी राजगढ़ मीनाक्षी भारद्वाज ने की है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!