मनीष ठाकुर प्रदेश उपाध्यक्ष आम आदमी पार्टी ने जानकारी देते हुए बताया कि पांवटा साहिब विधानसभा की कोटरी ब्यास पंचायत में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर आम आदमी पार्टी की नीतियों से स्थानीय लोगों को अवगत करवाया।प्रचार के दौरान लोगों ने अपनी समस्याओं से भी पार्टी के लोगों को अवगत करवाया।
लोग सरकार की नीतियों से बहुत परेशान है और वर्तमान भाजपा सरकार के प्रति लोगों का मोह भंग हो चुका है और लोग इस बार बदलाव का मन बना चुके है।इस बार सभी लोग एक मौका आम आदमी पार्टी को देने का मन बना रहे है। दोनों पार्टियों के शासन से लोग बहुत दुखी है और आम आदमी पार्टी को इस बार पहले विकल्प के रूप में देख रहे है।विशेष रूप से महिलाएं और युवा वर्ग भाजपा की जनविरोधी नीतियों से बहुत परेशान हो चुके है।आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सुबह से ही पंचायत में कई युवा साथियों के साथ प्रचार अभियान की शुरुआत की है।ये प्रचार अभियान पांवटा साहिब विधानसभा के हर घर घर जाकर पूरी पंचायतों और वार्डों में आयोजित किया जा रहा है।आज प्रचार के दौरान संगठन मंत्री मोहित सैनी ,अरविंद सिंह ,राजेंद्र चौहान ,नितेश ,संदीप ,प्रदीप जी,इमरान कादरी,अजय तोमर ,परमजीत सैनी ,आसिफ ,अजय राजपूत,जोगिंदर राजपूत आदि युवा उपस्थित रहे।