हादसा: पुलिया टूटने से नाले में बहे 3 लोग, 2 की बाल-बाल बची जान, एक महिला लापता

Khabron wala 

जिला चम्बा के जनजातीय क्षेत्र पांगी की शोर पंचायत में अस्थायी पुलिया का हिस्सा टूटने से एक महिला समेत 3 लोग कडू नाले में गिर गए। हादसे के बाद किसी तरह 2 लाेगाें ने तो अपनी जान बचा ली, लेकिन एक महिला पानी के तेज बहाव की चपेट में आकर लापता हो गई है।

जानकारी के अनुसार एक महिला और 2 अन्य लोग कडू धार में मवेशियों को चराने गए थे। शनिवार शाम को मवेशियों को घर लाते समय कडू नाला पर बनी एक अस्थायी पुलिया से गुजरते समय पुलिया टूट गई। देर शाम तक घर न लौटने पर परिवार के सदस्यों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। जब वे कडू धार पहुंचे तो वहां पर दाे व्यक्ति घायल अवस्था में मिले। उन्होंने हादसे की जानकारी गांव वासियों को दी। इसके बाद पुलिस चौकी पुर्थी की टीम को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और लापता महिला की तलाश के लिए अभियान चलाया।

लापता महिला की पहचान 42 वर्षीय नाथरी पत्नी धर्म चंद निवासी शोर के रूप में हुई है। वहीं हादसे में घायल हुए 32 वर्षीय राजेश कुमार पुत्र भूरी सिंह तथा 33 वर्षीय राम सिंह पुत्र गुरुदेव निवासी शोर को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल किलाड़ में भर्ती करवा दिया है। घटना की पुष्टि पांगी थाना प्रभारी एसएचओ जोगिंद्र सिंह जरियाल ने की है। उन्होंने बताया कि जैसे ही उन्हें सूचना मिली तो उन्होंने पुलिस चौकी पुर्थी की टीम को मौके पर रवाना कर दिया। लापता महिला की तलाश चंद्रभागा नदी और कडू नाले में की जा रही है।

 

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!