राजगढ़ : 522 अफीम के पौधों के साथ 3.265 किलोग्रम कट लगे डोडे बरामद , एक गिरफ्तार

राजगढ़ उपमंडल के शाया सनौरा में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। गुप्त सूचना के आधार पर की कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अफीम के 522 हरे पौधों के साथ 3.265 किलोग्रम कट लगे डोडे भी बरामद किए। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि शाया सनौरा पंचायत के धनेच चुखड़िया गांव में एक व्यक्ति ने अपने खेतों में अफीम व भांग का के पौधे लगाए हैं।

पुख्ता सूचना पर पुलिस ने गांव में दबिश दी। इस दौरान गोविंद सिंह पुत्र लेखराम के खेतों से अफीम के हरे पौधों के साथ 468 डोडे भी बरामद हुए। डोडों पर कट लगाए गए थे, जिनका वजन 3.265 किलोग्राम पाया। इसके अलावा आरोपी के खेतों से 11156 भांग के पौधों भी बरामद हुए। लिहाजा, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले की पुष्टि एसपी अजय कृष्ण शर्मा ने की है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Twitter Youtube
-->
error: Content is protected !!