(जसवीर सिंह हंस ) शहर में कांग्रेस का गढ़ कहे जाने वाले वार्ड नंबर 3 से अमनदीप कौर ने जीत का दावा किया है | अमनदीप कौर ने बताया कि क्योंकि यह उनका होमवार्ड है इसलिए लोगों का उनको भरपूर समर्थन मिल रहा है | अमनदीप कौर ने जीत की दावेदारी जताते हुए कहा कि उनको लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है तथा वह 3 नंबर वार्ड से चुनाव लड़कर जीत की दावेदारी कर रही है उन्होंने यह भी दावा किया कि वह वार्ड नंबर 3 जो का कायाकल्प करने की भरपूर कोशिश करेंगी तथा वार्ड के लोगों की सभी समस्याएं दूर करने में सहयोग करेंगी | पढ़ी-लिखी तथा मिलनसार अमनदीप कौर वार्ड में प्रचार में लगभग 6 महीने से लगी हुई है तथा घर-घर जाकर लोगों से आने वाले चुनाव में जीत के लिए समर्थन मांग रही है |
निर्दलीय चुनाव लड़़ रही अमनदीप कौर भाजपा की ओर से भी चुनाव में आने की दावेदारी कर रही थी परंतु भाजपा ने अपने ही कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर दलबदलू को टिकट दे दिया तथा अब मेहताब गली से ही भाजपा के पुराने कार्यकर्ता के भाजपा समर्थक उम्मीदवार के सामने चुनाव मैदान में आ जाने के बाद भाजपा को वार्ड में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है
वही बद्रीपुर से भाजपा को भारी वोट बैंक का नुकसान होगा अब देखना यह होगा कि कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए उम्मीदवार को कांग्रेस वोट बैंक खिसकने का खतरा तो है ही साथ ही नाराज भाजपाई भी खुड्डे लाइन लगा सकते हैं बताया जा रहा है कि पूर्व में नगर पालिका में भाजपा समर्थित सरकार में महत्वपूर्ण पद पर रही महिला भी चुनाव मैदान में उतर सकती है भाजपा नेताओं यह चिंता का विषय हो सकता है












