एक ओर जहां प्रदेश सरकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में देश में अव्वल होने का दावा कर रही है वही ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी के गृह क्षेत्र पांवटा साहिब के 150 बिस्तरों वाले सिविल अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट के आभाव में अल्ट्रासाऊंड मशीन पिछले पांच वर्षों से धूल फांक रही है।
बता दे कि पांवटा साहिब के सिविल अस्पताल पर न केवल आस पास के चार विधानसभा क्षेत्रों के लोग निर्भर करते है बल्कि साथ लगते पड़ोसी राज्य उत्तराखंड व हरियाणा की कई बस्तियों के लोग इसी अस्पताल पर निर्भर है। अस्पताल में प्रतिदिन 700 से 750 ओपीडी है जिसमें बड़ी संख्या गर्भवती महिलाओं की है। जोकि रेडियोलॉजिस्ट के आभाव में निजी अस्पतालों में लूटने को मजबूर है।तथा डॉक्टर कमीशन के चक्कर में चुनिंदा हस्पताल से अल्ट्रासाऊंड करवाकर लाने को बोल रहे है गौर हो की पांवटा साहिब सिविल अस्पताल में सिरमौर के चार विधानसभा क्षेत्र पांवटा साहिब, शिलाई, नाहन व रेणुका जी के साथ साथ पड़ोसी राज्य उत्तराखंड व हरियाणा के सैकड़ों लोग सिविल अस्पताल में उपचार कराने आते है जिसमें अधिक संख्या गर्भवती महिलाओं की होती है |
जिसको देखते हुये आठ साल पहले प्रदेश सरकार ने गर्भवती महिलाओं की सुविधा के लिये अस्पताल में करोड़ो रूपये की लागत से अल्ट्रासाऊंड मशीन लगाई थी तथा महिलाओं के निशुल्क अल्ट्रासाऊंड किये जा रहे थे। लेकिन पांच साल पहले सिविल अस्पताल पांवटा साहिब के रेडियोलॉजिस्ट का तबादला अन्य जगह में हुआ था। जिसके बाद से पांवटा साहिब सिविल अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट का पद खाली होने के कारण करोड़ों रूपये की लागत से लगी अल्ट्रासाऊंड मशीन धूल फांक रही है। जिस कारण क्षेत्र के गरीब लोगों को निजी अस्पतालों में 600 से 700 रूपये खर्च कर अल्ट्रासाऊंड करना पड़ रहा है।
क्या कहते है समाजिक संस्था।
सिरमौर नागरिक कल्याण सभा के अध्यक्ष आर एम रमौल ने बताया की पांवटा साहिब सिविल अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट के खाली पद के बारे में कई बार विभाग व सरकार को पत्र लिखकर अवगत करवाया गया है लेकिन अभी तक इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है जिस कारण गरीब लोगों को निजी अस्पतालों में लूटने को मजबूर होना पड़ रहा है।
चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संजीव सहगल ने बताया की पांवटा साहिब सिविल अस्पताल मे खाली पड़े रेडियोलॉजिस्ट के पद के बारे में कई बार आला अधिकारियों व सरकार को लिखित रूप से अवगत करवा चुके है।
क्या कहते है ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी।
प्रदेश के ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने बताया की सिविल अस्पताल पांवटा साहिब के रेडियोलॉजिस्ट पद के बारें में स्वास्थ्य मंत्री से बात की गई है। जल्द ही अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट के पद को भरकर लोगों को सुविधा दी जायेगी।