• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

आयुष मंत्री यादवेंद्र गोमा बोले प्रदेश भाजपा नेताओं को भ्रामक बयानबाजी करने का संक्रमण हो गया

Desk by Desk
9 months ago
in मुख्य ख़बरें
186
0
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

आयुष मंत्री यादवेंद्र गोमा ने आज यहां जारी प्रेस वक्तव्य में कहा कि प्रदेश भाजपा नेताओं को भ्रामक बयानबाजी करने का संक्रमण हो गया है। वह देश में जगह-जगह घूमकर हिमाचल की छवि को खराब करने का असफल प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिन्दल लगभग 1600 किलोमीटर दूर जाकर झारखंड में राजनीतिक रोटियां संेकने के लिए मनगढ़ंत आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने डॉ. बिन्दल से पूछा कि वह यह बताएं कि पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान उन्हें मंत्री पद से हटाया क्यों गया था। ऐसी क्या वजह थी कि उन्हें संगठन और सरकार दोनों जगह दरकिनार किया गया।
आयुष मंत्री ने कहा कि डॉ. बिन्दल को यह समझना चाहिए कि देशभर में देवभूमि हिमाचल की छवि स्वच्छ, ईमानदार और सशक्त राज्य की है। वह वोटों की राजनीति के लिए अनरगल बयानबाजी कर प्रदेश की छवि को आहत करने का प्रयास कर रहे हैं। वह झूठे आंकड़े प्रस्तुत कर राजनीतिक पैंतरेबाजी कर रहे हैं जबकि तथ्यों से सभी लोग भली-भांति परिचित हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा नेता झूठ बोलकर हिमाचल प्रदेश के लोगों के स्वाभिमान को आहत कर रहे हैं। सच्चाई यह है कि प्रदेश सरकार ने अपने 23 माह के कार्यकाल के दौरान अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। प्रदेश सरकार ने लगभग 30 हजार युवाओं के लिए रोज़गार के अवसर सृजित किए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा निम्न स्तर की राजनीति कर रही है और राजनीतिक स्वार्थ के लिए भ्रामक और तथ्यहीन जानकारी फैला रही है।

You may also likePosts

पांवटा साहिब: 20 वर्षीय युवक की सांप के काटने से मौ*त

भारत-चीन शिपकी-ला दर्रे के माध्यम से सीमा व्यापार खोलने पर सहमत हुए

मणिमहेश यात्रा पर लगी रोक, दर्शन करने गए 3 युवकों मौ*त …

4 साल की बच्ची को अगवा करने की कोशिश….

आयुष मंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने अपने 23 माह के कार्यकाल में कई गारंटियों से भी आगे बढ़कर कार्य किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने दस में से पांच गारंटियों को पूरा कर दिया है और शेष को भी चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 1.36 लाख सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन सुविधा बहाल की गई है, युवाओं के लिए 680 करोड़ रुपये की ‘राजीव गांधी स्टार्ट-अप योजना’ शुरू की गई है, और पहली कक्षा से अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा, किसानों की आय में वृद्धि के लिए प्राकृतिक खेती से उत्पादित गेहूं के लिए 40 रुपये प्रति किलो और मक्का के लिए 30 रुपये प्रति किलो का न्यूनतम समर्थन मूल्य तय किया गया है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में भी अभूतपूर्व कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि 6000 निराश्रित बच्चों की देखभाल सुनिश्चित करने के लिए देश का पहला कानून बनाया गया है। इसके अतिरिक्त, पहली बार राजस्व लोक अदालतों का आयोजन कर 2.25 लाख से अधिक लंबित राजस्व मामलों का समाधान किया गया।आयुष मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य है जहां दूध पर समर्थन मूल्य दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गाय के दूध का मूल्य 45 रुपये और भैंस के दूध का मूल्य 55 रुपये प्रति लीटर निर्धारित किया गया है। 18 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह पेंशन प्रदान की जा रही है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के यशस्वी नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने अनेक महत्त्वाकांक्षी योजनाएं और कार्यक्रम आरम्भ किए हैं। मुख्यमंत्री स्वयं दूरदराज के क्षेत्रों में लोगों के घर-द्वार जाकर उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कर रहे हैं। मंत्रिमण्डल के सदस्य भी जनसमस्याओं का समाधान करने के लिए निरन्तर प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष को मात्र सुर्खियां बटोरने और प्रदेश सरकार की आलोचना करने की बजाय राज्य के समग्र विकास के लिए सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए।

Share160SendTweet100
Previous Post

सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग ने प्रेस क्लब नाहन में मनाया राष्ट्रीय प्रेस दिवस

Next Post

पूरे देश में कांग्रेस की झूठी गारंटियों की पैंतरे को बेनकाब करेंगे: जयराम ठाकुर , हिमाचल की तरह एक भी व्यक्ति को देश भर में नहीं ठग पाएगी कांग्रेस

Related Posts

पांवटा साहिब : नशे के आदी  21 वर्षीय युवक का शव बरामद
मुख्य ख़बरें

पांवटा साहिब: 20 वर्षीय युवक की सांप के काटने से मौ*त

31 minutes ago
भारत-चीन शिपकी-ला दर्रे के माध्यम से सीमा व्यापार खोलने पर सहमत हुए
मुख्य ख़बरें

भारत-चीन शिपकी-ला दर्रे के माध्यम से सीमा व्यापार खोलने पर सहमत हुए

38 minutes ago
पांवटा साहिब : नशे के आदी  21 वर्षीय युवक का शव बरामद
मुख्य ख़बरें

मणिमहेश यात्रा पर लगी रोक, दर्शन करने गए 3 युवकों मौ*त …

7 hours ago
4 साल की बच्ची को अगवा करने की कोशिश….
मुख्य ख़बरें

4 साल की बच्ची को अगवा करने की कोशिश….

8 hours ago
हिमाचल में आज कई क्षेत्रों में बारिश का येलो अलर्ट, कैलाश यात्रा स्थगित, बीच रास्ते में फंसे यात्री
मुख्य ख़बरें

हिमाचल के इन पांच जिलों में भारी बारिश की संभावना, स्कूलों में छुट्टियां घोषित

9 hours ago
पांवटा साहिब : 5 साल के बच्चे को बोलेरो ने कुचला, दर्दनाक मौत
मुख्य ख़बरें

महिला की जहरीला पदार्थ खाने से माै*त, 5 साल पहले हुई थी शादी

11 hours ago
न गाड़ी घर से निकली, न सफर हुआ… फिर भी कट गया टोल….
मुख्य ख़बरें

न गाड़ी घर से निकली, न सफर हुआ… फिर भी कट गया टोल….

11 hours ago
शादी के बंधन में बंधने जा रहीं डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री की बेटी, बनेंगी IAS अफसर की दुल्हन
मुख्य ख़बरें

शादी के बंधन में बंधने जा रहीं डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री की बेटी, बनेंगी IAS अफसर की दुल्हन

22 hours ago
हिमाचल में भारी बारिश का कहर: 100 घर जलमग्न…120 दुकानों में घुसा 5-5 फुट पानी, 13 लोग किए रैस्क्यू
मुख्य ख़बरें

हिमाचल में भारी बारिश का कहर: 100 घर जलमग्न…120 दुकानों में घुसा 5-5 फुट पानी, 13 लोग किए रैस्क्यू

22 hours ago
Load More
Next Post
पूरे देश में कांग्रेस की झूठी गारंटियों की पैंतरे को बेनकाब करेंगे: जयराम ठाकुर , हिमाचल की तरह एक भी व्यक्ति को देश भर में नहीं ठग  पाएगी कांग्रेस

पूरे देश में कांग्रेस की झूठी गारंटियों की पैंतरे को बेनकाब करेंगे: जयराम ठाकुर , हिमाचल की तरह एक भी व्यक्ति को देश भर में नहीं ठग पाएगी कांग्रेस

प्रदेश सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर बिलासपुर में आयोजित होगा भव्य समारोह

प्रदेश सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर बिलासपुर में आयोजित होगा भव्य समारोह

पांवटा साहिब ऑटो और  गाड़ी में  टक्कर , सात महिलाऐं घायल

पांवटा साहिब ऑटो और गाड़ी में टक्कर , सात महिलाऐं घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT
Facebook Twitter Youtube

© All Rights Reserved | Designed and Developed by App Development Company

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश

© All Rights Reserved | Designed and Developed by App Development Company