मंडी में आपदा पीड़ितों को भेजी राहत सामग्री : राजीव बिंदल

प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल की जानकारी देते हुए बताया कि मंडी जिला में आपदा राहत के लिए राशन भेजा जा रहा है। इस दुख की घड़ी में पूरा हिमाचल और भारतीय जनता पार्टी उनके साथ खड़ी है।

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश केे अलग-अलग जिलों से राशन की किटें मण्डी के भाई-बहन जो प्राकृतिक आपदा से पीडि़त हैं, उनको भेज रही है। सिरमौर जिला के नाहन से आज राशन की 100 किटें भेजी जा रही है। एक किट में 10 किलो चावल, 10 किलो आटा, 2 किलो दाल, 1 किलो नमक, 1 लीटर सरसों का तेल, कुछ मसाले, माचिस, मोमबती ऐसी सामग्री की 100 किटे गाड़ी के माध्यम से मण्डी के लिए भेजी जा रही हैं।

 

ऐसी ही राशन की किटों की गाडि़यां सभी जिलों से निकलेंगी और हमारा प्रयास है कि कल तक 1500 किटें मण्डी में पहुंच जाएं। इस गाड़ी को सांसद सुरेश कश्यप ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। हिमाचल प्रदेश केे जिला मण्डी के आई प्राकृतिक आपदा से पीड़ित परिवारों के साथ भारतीय जनता पार्टी कंधे-कंधा मिलाकर साथ खडी है।

इससे पहले राजीव बिंदल का एक बार पुनः प्रदेश अध्यक्ष बनने पर जिला सिरमौर पहुंचने पर जिला भाजपा कार्यकर्ताओं से स्नेह मिलन हुआ।इस अवसर पर जिला के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का नाहन पहुंचने पर आभार।

 

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!