ADVERTISEMENT

इनोवा कार से अवेध शराब की खेप बरामद , पांवटा साहिब पुलिस ने शिकंजे मे लिया चालक

पांवटा साहिब पुलिस ने इनोवा कार से पांवटा साहिब लाई जा रही अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कारवाई शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गुप्त सूचना पर थाना प्रभारी संजय शर्मा और टीम ने, कुछ अवैध आपूर्ति होने के संदेह पर, बांगरन चौक, पांवटा साहिब के पास एक INNOVA कार नंबर HP 31C- 0368 को रोका।

वाहन अनुपम सैनी निवासी पांवटा साहिब द्वारा चलाया जा रहा था। जब पुलिस ने वाहन की जाँच की, तो उक्त वाहन के डिक्की से 2 बॉक्स (मैकडॉवेल), 1 सीलबंद बॉक्स (इंपीरियल ब्लू), 1 सीलबंद बॉक्स (देसी माल्टा), 1 खुला हुआ बॉक्स (देसी) सहित पांच पेटी अवैध शराब बरामद की गई है। माल्टा), कुल 5 बक्से (59 बोतलें, 750 मिलीलीटर प्रत्येक / कुल 44250 मिलीलीटर) “ऑल हरियाणा मेक”। ड्राइवर अनुपम सैनी कार में इस भारी मात्रा में शराब रखने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर पाए, इसलिए उनके खिलाफ एचपी एक्साइज अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है। डीएसपी पांवटा साहिब वीर बहादुर सिंह ने मामले की पुष्टि की है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!