परिवहन विभाग द्वारा पांवटा साहिब में मनाया गया रोड सेफ्टी माह लोगों को जागरूक करने के लिए खुद आगे आए जिला सिरमौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बबीता व पांवटा पुलिस उप अधीक्षक वीर बहादुर | परिवहन विभाग द्वारा लगाये गये इस कैंप में कुल 191 वाहनों की जाँच की गई तथा 145 लोगों के बीपी शुगर तथा 123 लोगों के लिए नेत्र परीक्षण किए गए तथा 51 लोगों को आँख का चश्मा वितरण किया गया वहीं जागरूकता के लिए पम्फलेट्स व लगभग 550 वाहन चालकों को गुलाब की छड़ी भी दी गई |

लोगों को जागरूक करने के लिए सड़क सुरक्षा पर स्लोगन और जिंगल्स भी खेले गए | इस मौके पर पुलिस अधिकारी पांवटा साहिब थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संजय शर्मा, एएसआई योग राज प्रभारी ट्रैफिक विंग पांवटा व अन्य पुलिस कर्मी भी मौजूद रहे।जानकारी देते हुए आर टी ओ सोना चौहान ने बताया कि ये अभियान जिले में जरी रहेगा |











