बिजली बोर्ड के एक्स ई एन दर्शन सिंह ठाकुर ने बताया कि नोवेल कोरोना वायरस (COVID-19) के प्रसार को रोकने के लिए सभी कर्मचारियों, विभागों और आम जनता द्वारा कुछ ऐहतियातन कदम उठाये जाने की आवशयकता है | अत: इस भयंकर वायरस से बढ़ने वाले खतरे को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर न जाने के निर्देश जारी किये गये है उन्ही आदेशों की अनुपालना करते हुए आपसे यह अनुरोध किया जाता है कि किसी भी सामान्य कार्य हेतु उपमंडल व् मंडल कार्यालयों में जाने से बचें एवं अपने बिजली से सम्बंधित कार्य,शिकायत एवं किसी अन्य प्रकार की पूछताछ के लिए निम्नलिखित कार्यालय के दूरभाष न० एवं अधिकारियों के मोबाईल नंबर पर संपर्क करें |
अपने मासिक विद्युत बिल के भुगतान हेतु भूगतान काउंटर पर लगी लाइनों में खडें होने से बचे एवं जहाँ तक संभव हो सके बिजली के बिल का भुगतान ऑनलाइन के माध्यम से करें, ऑनलाइन माध्यम से भुगतान की विधि नीचे दर्शाई गई है | कृपया सहयोग करें | सामाजिक दुरी बनाये रखें स्वयं जागरूक बने एवं दूसरों को भी जागरूक बनायें व् राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार द्वारा जनहित में जारी निर्देशों का पालन करें | यह मात्र कोरोना से लड़ने की तैयारी का एक हिस्सा है | अत: इस महामारी का मुकाबला करें, मानवता की रक्षा करें तथा खतरनाक वायरस से बचने और इसको फैलने से रोकने में अपने सहयोग दें | बिजली बोर्ड के एक्स ई एन दर्शन सिंह ठाकुर ने सभी कर्मचारियों को आज साबुन व सैनिटाइजर भी बाटे |
क्रम संख्या | अधिकारी का नाम | फोन न ० | मोबाईल न ० |
1 | ई. दर्शन सिंह ठाकुर , वरिष्ठ अधिशासी अभियंता | 265100 | 9418456360 |
2 | ई. मुकेश सिंह, सहायक अभियंता , उपमंडल पांवटा साहिब | 222325 | 9418096301 |
3 | ई रामपाल , सहायक अभियंता , उपमंडल पुरुवाला | 238824 | 9805576556 |
4 | ई. रवि शंकर चौहान , सहायक अभियंता , उपमंडल धौलाकुंआं | 257453 | 9805943984 |
5 | ई. अंकित वर्मा , सहायक अभियंता , उपमंडल सतौंन | 262423 | 9805350109 |
6 | ई. अंकुर , सहायक अभियंता , उपमंडल शिलाई | 278550 | 8679328483 |
