शिलाई : पूर्व विधायक बलदेब तोमर को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने पर शिलाई में खुशी की लहर

शिलाई विधानसभा क्षेत्र के लोक प्रिय नेता व पूर्व विधायक बलदेब तोमर को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने पर भाजपा शिलाई मण्डल में खुशी की लहर दौड़ी है।

भाजपा शिलाई मण्डल अध्यक्ष सूरत सिंह चौहान ने कहा कि शिलाई विधानसभा क्षेत्र के लिए बड़े खुशी की बात है कि हमारे नेता जो दिनरात शिलाई विधानसभा क्षेत्र के बारे मे चिंता करते रहते है। पार्टी उनके कार्य से खुश होकर उन्हें दुबारा यह दाईत्व प्रदान किया है। इसके लिए हम प्रदेश नेतृत्व के आभारी हैं।

You may also likePosts

प्रेस को जारी बयान में मीडिया प्रभारी भाजपा मंडल शिलाई कुलदीप शर्मा ने कहा कि बलदेब तोमर को पुनः प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने से पार्टी और मजबूत होगी। बलदेब तोमर सरकार व संगठन में जिस प्रकार से अपनी ईमानदारी से कम कर रहे है वह दिन भी दूर नही है जब हमारे नेता सरकार व संगठन में शीर्ष पद पर आसीन होंगे। उन्होंने कहा कि यह बलदेब तोमर की कड़ी मेहनत व ईमानदारी का इनाम हैं में उन्हें दोबारा रस दाइत्व पर शुशोभित होने पर बधाई देता हूं। प्रदेश शीर्ष नेतृत्व डॉ राजीव बिंदल प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी का धन्यवाद करते हैं।

भाजपा मंडल उपाध्यक्ष धनबीर चौहान, मोहर सिंह, महेंद्र नेगी, बहादुर सिंह व अरविंद चौहान, महामंत्री कमलेश पुंडीर व हरि सिंह ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष कुलदीप राणा व गुमान पोजता, जिला सचिव सतीश शर्मा व उर्मिला कश्यप, मण्डल सचिव ज्ञान शर्मा, राजेन्द्र चौहान, प्रेम तोमर, लायक राम मगेट, गुप्ता व गोपाल, कार्यालय सचिव देवेंद्र तोमर व कोषाध्यक्ष सत्य तोमर, युवा मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर ने बलदेब तोमर को पुनः प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने पर उन्हें बधाई दी और प्रदेश शिर्ष नेतृत्व का धन्यवाद किया। उन्होंने बलदेब तोमर को प्रदेश प्रवक्ता बनाने पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष डा राजीव बिंदल व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांत कुमार व प्रेमकुमार धूमल, संगठन मंत्री पवन राणा का धन्यवाद किया।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!