Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

बंजार कांग्रेस के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी ,कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लगाया कांग्रेस कमेटी पर उम्मीदवार हराने का आरोप

JASVIR SINGH HANS by JASVIR SINGH HANS
8 years ago
in कुल्लू
186
0
454
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

बंजार विधानसभा क्षेत्र के लारजी में रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यही नहीं कई पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बंजार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के खिलाफ भड़ास निकाली और जमकर आरोप भी लगाए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि बंजार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने विधानसभा के चुनाव में पार्टी प्रत्याशी आदित्य विक्रम सिंह के खिलाफ काम किया और पार्टी को हराने में कोई कसर नहीं छोड़ी। यहां रविवार को कांग्रेस की हार की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

इस बैठक में कार्यकर्ताओं के लिए धाम भी परोसी गई। समीक्षा बैठक में बंजार कांग्रेस अध्यक्ष सहित करीब एक दर्जन पदाधिकारियों पर आरोप लगाए कि उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ काम किया और भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र शौरी को समर्थन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि बंजार में कांग्रेस को सम्मानजनक मत मिले हैं और बंजार में कांग्रेस भाजप से नहीं हारी है बल्कि अपने पदाधिकारियों के कारण ही कांग्रेस हारी है। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए कि कांग्रेस के गद्दारों को भेजो हरिद्वार को । इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रस्ताव पारित किया कि बंजार कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राम सिंह मियां को तुरंत पद से हटाया जाए। कार्यकर्ताओं ने खुलकर आरोप लगाए कि कांग्रेस अध्यक्ष राम सिंह मियां ने पूरी तरह से कांग्रेस प्रत्याशी आदित्य विक्रम सिंह के खिलाफ काम किया और सारे कांग्रेस के वोट भाजपा प्रत्याशी को डायवर्ट किए। कांग्रेस अध्यक्ष पर आरोप लगे है कि उन्होंने भाजपा के साथ सराजवाद एवं क्षेत्रवाद को बल देते हुए भाजपा का समर्थन किया है। कांग्रेस के जिला पदाधिकारी डोला सिंह महंत ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि बंजार में जब तक पार्टी में काली भेड़े रहेंगी तब तक पार्टी का प्रत्याशी जीत नहीं पाएगा।

You may also likePosts

टीपरीबीड़ पहाड़ी में दरारें ,फगवाणा में 150 परिवारों की नींद हराम

सामजिक कुरीतियों को जड़ से उखाड़ने के लिए कटिबद्ध….ममता शर्मा

ग्रामीणों ने किया विधायक व उपायुक्त का आभार लारजी पंचायत को दिखाएंगे काले झंडेपार्वती परियोजना का विस्थापित गांव है बणाहू

भुंतर की सुक्ख विन्दर बनी हिमालयन क्वीन ,कुल्लू की स्वाति कश्यप रही फस्ट रनरअप

उन्होंने कहा कि 1992 से लेकर आज तक यही लोग ऐसे हैं जो पार्टी में तो पद लेकर बैठते ह लेकिन चुनाव के दौरान पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ काम करते हैं। उन्होंने कहा कि इन्हीं काली भेड़ों की वजह से दो बार पूर्व मंत्री सत्यप्रकाश ठाकुर को दो बार हार का मुंह देखना पड़ा। वहीं, चुनाव प्रभारी टीसी महंत ने कहा कि बंजार कांग्रेस कमेटी ने खुलकर बंजार में भाजपा प्रत्याशी के लिए काम किया  है और अपने प्रत्याशी को हराया है। वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भक्त राम ने तो बंजार कांग्रेस के पदाधिकारियों की पोल खोलकर रख दी। उन्होंने आरोप लगाया कि बंजार कांग्रेस के अध्यक्ष राम सिंह मियां ने अपने अन्य पदाधिकारियों के साथ मिलकर कांग्रेस  प्रत्याशी के खिलाफ काम किया है। उन्होंने कहा कि बंजार में कांग्रेसियों ने नारा दिया था कि सराज के भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र शौरी को जीताओ। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष व अन्य कुछ पदाधिकारियों ने यहां तक मतदाताओं को गुमराह किया कि इस बार 40 वर्षों वाद सराज को मौका मिला है इसलिए भाजपा प्रत्याशी को जीताएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के ही लोगों ने यह भी प्रचार किया कि यदि इस बार आदित्य जीता तो अगली बार बंजार को टिकट नहीं मिलेगा इसलिए आदित्य को हराना जरूरी है।

कांग्रेस नेता ठेवा राम व धनी राम चौहान ने भी आरोप लगाए कि बंजार कांग्रेस के पदाधिकारियों ने ही कांग्रेस प्रत्याशी आदित्य विक्रम सिंह को हराया है। उन्होंने कह कि ऐसे पदाधिकारियों को पार्टी में रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने हैरानी जताई कि बंजार कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को हार की समीक्षा के लिए बैठक रखी है लेकिन इस बैठक का क्या औचित्य है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ही जानते है कि कांग्रेस को किसने हराया है।  वहीं, बैठक में कांग्रेस के करीब 600 कार्यकर्ता शरीक हुए। बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि शीघ्र कांग्रेस अध्यक्ष को पद से हटाया जाए। बैठक में यह भी कहा गया कि यह प्रस्ताव कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू को भेजा जाएगा यदि सुक्खू ने इस कार्रवाई नहीं की तो बंजार के 600 कार्यकर्ता अपने खर्चे पर कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने जाएंगे और सारी शिकायत वहां पर की जाएगी। बैठक में कांग्रेस प्रत्याशी आदित्य विक्रम सिंह व हिमबुनकर के चेयरमेन टहल सिंह राणा के अलावा कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर राजमहल कुल्लू के कुंवर विरेंद्र सिंह ने कहा कि आदित्य को जीताने में परिवार के मुख्य महेश्वर सिंह का भी साथ नहीं मिला। उन्होंने कहा कि यदि महेश्वर सिंह का साथ मिलता तो आदित्य विक्रम सिंह भी जीत जाते और महेश्वर सिंह स्वयं भी जीत जाते। उन्होंने कहा कि राज परिवार के मुख्य की गलती से राजमहल की दोनों सीटें गवानी पड़ी है।

Share215SendTweet100
Previous Post

मदन मोहन शर्मा ने जयराम ठाकुर के हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई ।

Next Post

जयराम ठाकुर के मुख्यमंत्री बनने की ख़ुशी में शिलाई और पांवटा साहिब में बांटी गयी मिठाई

Related Posts

टीपरीबीड़ पहाड़ी में दरारें ,फगवाणा में 150 परिवारों की नींद हराम
कुल्लू

टीपरीबीड़ पहाड़ी में दरारें ,फगवाणा में 150 परिवारों की नींद हराम

6 years ago
सामजिक कुरीतियों को जड़ से उखाड़ने के लिए कटिबद्ध….ममता शर्मा
कुल्लू

सामजिक कुरीतियों को जड़ से उखाड़ने के लिए कटिबद्ध….ममता शर्मा

7 years ago
ग्रामीणों ने किया विधायक व उपायुक्त का आभार लारजी पंचायत को दिखाएंगे काले झंडेपार्वती परियोजना का विस्थापित गांव है बणाहू
कुल्लू

ग्रामीणों ने किया विधायक व उपायुक्त का आभार लारजी पंचायत को दिखाएंगे काले झंडेपार्वती परियोजना का विस्थापित गांव है बणाहू

7 years ago
भुंतर की सुक्ख विन्दर बनी हिमालयन क्वीन ,कुल्लू की स्वाति कश्यप  रही फस्ट रनरअप
कुल्लू

भुंतर की सुक्ख विन्दर बनी हिमालयन क्वीन ,कुल्लू की स्वाति कश्यप रही फस्ट रनरअप

7 years ago
मनाली रोहतांग हेली टेक्सी का सफल ट्रायल
कुल्लू

मनाली रोहतांग हेली टेक्सी का सफल ट्रायल

7 years ago
नवार्ड के राष्ट्रीय चेयरमैन हर्ष कुमार ने किया भुट्टिको का दौरा 
कुल्लू

नवार्ड के राष्ट्रीय चेयरमैन हर्ष कुमार ने किया भुट्टिको का दौरा 

7 years ago
मेला देखने जा रहे लोगो से भरी सूमो खाई में गिरी  , बच्ची सहित 5 लोगों की मौत 11 लोग गंभीर घायल
कुल्लू

मुख्यमंत्री का भुंतर के समीप सड़क हादसे पर शोक व्यक्त

7 years ago
नेशनल अवार्डी फोक सिंगर का नाम बंजार मेले की लिस्ट से गायब
कुल्लू

नेशनल अवार्डी फोक सिंगर का नाम बंजार मेले की लिस्ट से गायब

7 years ago
ब्यास, सतलुज और रिवालसर नदियों की सफाई के लिए अभियान शुरू
कुल्लू

ब्यास, सतलुज और रिवालसर नदियों की सफाई के लिए अभियान शुरू

7 years ago
Load More
Next Post
जयराम ठाकुर के मुख्यमंत्री बनने की ख़ुशी में शिलाई और पांवटा साहिब में बांटी गयी मिठाई

जयराम ठाकुर के मुख्यमंत्री बनने की ख़ुशी में शिलाई और पांवटा साहिब में बांटी गयी मिठाई

पांवटा साहिब  :गुरु गोबिन्द सिंह जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष पर भव्य नगर कीर्तन का आयोजन

पांवटा साहिब :गुरु गोबिन्द सिंह जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष पर भव्य नगर कीर्तन का आयोजन

पांवटा साहिब : पढ़े  नवनिर्वाचित विधायक सुखराम चौधरी पत्रकारवार्ता में क्या बोले

पांवटा साहिब : पढ़े नवनिर्वाचित विधायक सुखराम चौधरी पत्रकारवार्ता में क्या बोले

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT
Facebook Twitter Youtube

© All Rights Reserved | Designed and Developed by App Development Company

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!