ADVERTISEMENT

राजगढ़ : पुलिस ने ब्राह्मी जड़ी से लदे एक ट्रक पकड़ा , चार आरोपी गिरफ्तार

( जसवीर सिंह हंस ) राजगढ़ पुलिस ने ब्राह्मी जड़ी  से लदे एक ट्रक को दबोचने में सफलता हासिल की है। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है। जानकारी के अनुसार राजगढ़ पुलिस ने गिरिपुल के समीप नाकाबंदी की थी। इस दौरान एक ट्रक एचपी62बी-8899 को रोककर जांच की गई तो ट्रक से 40 क्विंटल के 107 बैग ब्रह्मी जड़ी के बरामद किए।

जड़ी को चोरी छिपे ले जा रहे तस्कर इसे ठिकाने लगाने की फिराक में थे। लेकिन, एन वक्त पर पुलिस ने इनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। मौके पर बरामद की गई ब्राह्मी की कीमत तीन लाख रुपये के करीब आंकी गई है। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों दुर्गा सिंह पुत्र बालकराम निवासी सरी(चौपाल), अरविंद सिंह पुत्र विशाल सिंह निवासी चौलंटी, नरेंद्र ठाकुर पुत्र बिल्लूराम निवासी कोठी और लायकराम पुत्र कच्छीराम निवासी सरी बागर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की पुष्टि एसपी अजय कृष्ण शर्मा ने की है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!