ADVERTISEMENT

भाजपा औद्योगिक प्रकोष्ठ में बड़ी नियुक्ति, जगदीश तोमर बने जिला सिरमौर संयोजक

Khabron wala 

भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक प्रकोष्ठ में जिला सिरमौर को मजबूत नेतृत्व मिला है। जगदीश तोमर को जिला सिरमौर का जिला संयोजक नियुक्त किए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर , प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ज, विधायक सुख राम चौधरी , प्रदेश प्रवक्ता बलदेव सिंह तोमर जी तथा जिला अध्यक्ष धीरज गुप्ता का हृदय से धन्यवाद व्यक्त किया गया।

नवनियुक्त जिला संयोजक जगदीश तोमर ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि सिरमौर जिले में उद्योगों को बढ़ावा देने, युवाओं को रोजगार से जोड़ने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।

यह नियुक्ति भाजपा संगठन को नई ऊर्जा देने के साथ-साथ सिरमौर जिले के औद्योगिक विकास की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!