पाँवटा साहिब प्रदेश में जीत के बाद पार्टी मंडल की पहली बैठक से गायब रहे भाजपा के कई नेता

(जसवीर सिंह हंस ) भारतीय जनता पार्टी पाँवटा मंडल की मासिक बैठक आज  रविवार को पीडब्लूडी रेस्ट हाऊस पाँवटा साहिब में मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र चौधरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। प्रदेश में भाजपा की बड़ी जीत के बाद मंडल की इस बैठक से बड़े भाजपा नेता गायब रहे | प्रदेश जिले व मंडल स्तर के कई भाजपा नेताओ का  इस बैठक में शिरकत न करना कही न कही कुछ इशारा जरुर कर रहा है कि राजनीती की दाल में जरुर कुछ काला है  | कई नेता तो सीधे शिमला से ही सेटिंग करने में लग गये है व लोगो के काम सीधे शिमला से करवाने की बात कर रहे है ताकि पाँवटा साहिब में राजनीती कर सके |

वाही सुखराम चौधरी ने इस अवसर पर इस अवसर पर मोजूद  कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया व डा० प्रेम चन्द गुप्ता,अरविन्द गुप्ता आदि ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया ।बैठक में महामन्त्री अरविन्द गुप्ता,डा० प्रेम चन्द गुप्ता,नप अध्यक्षा कृष्णा धीमान,उपाध्यक्ष नवीन शर्मा, अविनाश सैणी,गुरुचरण चौधरी, अनिल चौधरी,सुशील तोमर, , सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!