पांवटा साहिब में बंदरो का आंतक, बुजुर्ग , महिलाओं व बच्चों के ऊपर करते है हमला

पांवटा साहिब के कई वार्डो में बंदरो का आंतक पुरे जोरो पर है। इस दौरान वार्ड नंबर तीन ,चार पांच ,छे वार्ड नंबर सात वह वार्ड नंबर आठ यमुनापाथ वार्ड नंबर 12 में इन दिनों बंदरों का आतंक बच्चों व बुजुर्गो के ऊपर हावी होता दिख रहा है। वहीं शहर के बीचो-बीच स्थित वार्ड नंबर 5 में तो बंदरों का आंतक इतना है कि बच्चों बुजुर्गों में महिलाओं का घर से निकलने तक दूर-भर हो गया है

वार्ड के लोगो पुनीत ,रवी ,हरलीन ,मनोज ,प्रभात ने कहा कि बंदरो का आतंक देखकर वार्ड में रह रहे लोग खासकर बच्चे भयभीत हे बंदरो के कारण बच्चे घर से बाहर नहीं जा पा रहे हे। लोगो ने कहा की उनंके द्वारा कई शिकायते वन विभाग को की गई है पर वन विभाग द्वारा कोई कार्यवाई नहीं कि। इस दौरान वार्ड नंबर आठ यमुना पाथ पर भी बंदरों का आतंक इतना है कि वह सैर करने आये बुजुर्ग व बच्चों के ऊपर हमला करते है कई बार तो बंदरो के पुरे के पुरे झुण्ड ने यमुना पाथ पर सैर करने आये लोगो पर हमला कर दिया जिस के बाद बढ़ी मुश्किल से लोगो ने भाग कर जान बचाई थी। इस दौरान वार्ड नंबर आठ में गोविन्द सिंह पार्क में भी बंदरो का कब्जा रहता है जिस कारण बच्चे भी पार्क से जाने से डरते है। बता दे की इस से पहले भी कई बार बंदरो द्वारा लोगो पर हमला किया गया है जिसमे कई लोग घायल भी हुए है। बंदरो की तादात इतनी ज्यादा होती हे की लोगो को डर कर भागना पड़ता है। ।

You may also likePosts

वार्ड नंबर तीन ,चार पांच छे वह वार्ड नंबर आठ के लोगो ने प्रशासन से जल्द ही इन बंदरो से नीजात दिलवाने के लीय अपील कि है। इस बारे में डीएफओ ऐश्वर्या राज ने बताया की बंदरो को पकड़ने के लीय क्षेत्र में मोंकी कैच टीम लगाई जाएगी जिसके निर्देश उन्होंने वहां के वन विभाग के कर्मचारियों को दे दिए है।

 

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!