हर विभाग में भ्रष्टाचार के साथ आम जनता के साथ लूट पाट चली हुई : बलदेव तोमर

 

भारतीय जनता पार्टी मंडल शिलाई की नवनियुक्त मडल पदाधिकारी मंडल कार्यकारणी परिचित बैठक इंदर ठाकुर के अध्यक्षता में समाप्त हुई। बैठक को संगठन गीत गाकर की गई इसके बाद दीप प्रज्ज्वलित करके के वंदे मातरम् के साथ शुरू करी गई । बैठक में अपनी व्यक्तव में मंडल अध्यक्ष इंदर ठाकुर ने सभागार में बैठे सांसद सुरेश कश्यप, जिला अध्यक्ष धीरज गुप्ता हाटी पूत्र शिलाई पूर्व विधायक बलदेव सिंह तोमर के साथ साथ सभागार में बैठे सेकडो कार्यकर्त्ता का बैठक में अपनी उपस्थिति दर्ज करने के लिए जोरदार स्वागत किया। बैठक में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धीरज गुप्ता ने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया साथ ही साथ प्रदेश में कांग्रेस सरकार की कुरुपर्था के खिलाफ 27 मार्च को विधानसभा घेराव करके धरना प्रदर्शन किया जाएगा जिसके लिऐ शिलाई मंडल से सैकड़ों कार्यकर्ता शिमला में पहुंचने का आव्हान किया।

You may also likePosts

परिचित बैठक में हाटी पुत्र पूर्व विधायक बलदेव सिंह तोमर ने सरकार और उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान के खिलाफ़ जोरदार प्रहार किया तोमर ने कहा प्रदेश सरकार पुरी तरह विफल हो गई है हर तरफ़ खिलाफ़ जनता में आक्रोश है सरकार और उद्योग मंत्री सिर्फ प्रदेश की देवतुलय जनता का शोषण कर रहि है साथ ही साथ हर विभाग में भ्रष्टाचार के साथ आम जनता के साथ लूट पाट चली हुई है तोमर ने कहा सरकार को बनकर ढाई साल हो गई हैं प्रदेश में नशा और गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार को कांग्रेस सरकार बढावा दे रही हैं बैठक में लोकसभा सांसद सुरेश कश्यप ने भी प्रदेश सरकार के खिलाफ़ जोरदार हमला किया और कहा की प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नही बची हैं दिन धियाडे कांग्रेस के पूर्व विधायक पर गोलियां चलाई जा रही हैं जब कांग्रेस अपने पूर्व विधायक को सुरक्षित नही रख पा रहि हैं तो आम जनता को कैसे सुरक्षित रखेंगी।

कश्यप ने जनता विधानसभा चुनाव का इंतजार कर रहि हैं और कह रहि हैं कि कब जैसे भाजपा सरकार वापिस प्रदेश आए और आम जनता को हर सुख सुविधा मिले। बैठक में उपस्थित मंडल महामंत्री राकेश ठाकुर, राम सिंह राणा, उपाध्यक्ष आत्मा राम शर्मा, लाल सिंह पोज्टा, बहादुर सिंह वर्मा, कोषाध्यक्ष उर्मिला वर्मा के साथ साथ मंडल सचिव कपिल चौहान, अतर सिंह ठाकुर, संतो देवी, नारदा देवी के साथ भाजपा मंडल प्रवक्ता श्यामा ठाकुर के साथ साथ भाजपा के बरिष्ठ कार्यकर्ता हीरा सिंह वारफाइक, जीत सिंह ठाकुर, बंसी चौहान, सुख राम, दलीप पोज्टा, के साथ साथ सैकडो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!