उपमंडल पांवटा साहिब के मेहरूवाला में एक घर से बरामद अवैध पिस्टल , मैगजीन व 8 रौंद बरामदगी के मामले में फरार आरोपी का दूसरे दिन भी पुलिस को कोई सुराग नहीं लगा है। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई दूसरे दिन भी नहीं चला कहीं पता है। लेकिन अभी आरोपी तक का कोई सुराग नहीं लग पाया है।
ज्ञात हो कि शुक्रवार को एसआईयू की टीम ने मैहरूवाला में 22 वर्षीय मेहरबान उर्फ अरबाज के घर पर छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान आरोपी के कमरे की अलमारी से एसआईयू की टीम ने एक पिस्टल सहित दो मैगजीन तथा 8 रौंद बरामद किए थे लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश के लिए टीमें गठित कर तलाश की हैं। लेकिन आरोपी का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग पाया बन है। पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी हई है।
पहले भी एक व्यक्ति पर की थी फायरिंग : मेहरूवाला के 22 वर्षीय मेहरबान उर्फ अरबाज की पृष्ठभूमि अपराधिक बताई जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मेहरबान उर्फ अरबाज ने कुछ समय पहले भी पांवटा साहिब में, पिस्टल से एक व्यक्ति पर फायरिंग की थी जिसमें पुलिस ने मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की थी और आरोपी का कोर्ट से जमानत मिल गई थी ।
ऐसे में आरोपी के घर से पिस्टल मिलना पुलिस के लिए भी चिंता का विषय बना हुआ है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि आरोपी दूसरे राज्यों से हथियार लाकर पांवटा साहिब में बेचने का काम करता है। और आरोपी के दूसरे राज्यों के गैंगस्टर से क्या संबंध है और कहीं शहर में व्यापारियों क्रेशर मालिकों से वसूली का खेल तो नहीं खेला जा रहा
मामले की सही परतें आरोपी के गिरफ्तार होने पर ही खुल पाएगी। आरोपी का मोबाइल भी बंद बताया जा रहा है, जिस कारण पुलिस को आरोपी की लोकेशन ट्रेस करना मुश्किल हो गया है। पुलिस ने आरोपी की धरपकड़ के लिए टीमें गठित कर जांच तेज कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल करने की तैयारी की है और वकील ने फाइल भी तैयार कर दी है एसपी सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश की जा रही है तथा जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होगा। और यदि आरोपी अग्रिम जमानत भी लेता है तो वह खारिज करवाने के लिए कोर्ट से आग्रह किया जाएगा










