पांवटा साहिब की बद्रीपुर पंचायत में गंदगी के ढेर जगह जगह दिखाई दे रहे है तथा गंदगी को लेकर लोगों में आक्रोश है।बता दें की बद्रीपुर पंचायत में गंदगी के ढेर के कारण लोगों का चलना मुश्किल हुआ पड़ा है स्थानीय लोगों का कहना है कि महीने में एक आधी बार ही कूड़ा उठाया जाता है गंदगी के कारण लोगों में बीमारियां फैलने का खतरा भी बना हुआ है। यह हाल एक जगह ही नहीं बल्कि पंचायत के कई स्थानों पर गंदगी के ढेर आम देखने को मिलते रहते हैं।
बता दें कि सरकार द्वारा स्वच्छ भारत अभियान व स्वच्छ पंचायत अभियान भी चलाए गए हैं परंतु बद्रीपुर पंचायत में गंदगी के ढेर इन अभियानों की पोल खोल रहे हैं।स्थानीय निवासियों का कहना है कि पिछले 5 वर्षों से इस पंचायत की दिशा व दशा बेहाल है गंदगी के कारण आम जनमानस का चलना भी बेहाल हुआ पड़ा है।
बता दें कि बारिश के मौसम में पंचायत पूरी तरह तालाब का रूप ले लेती है व पानी की निकासी का भी कोई प्रबंध इस पंचायत में देखने को नहीं मिलता है।वहीं स्थानीय लोगो गुरजीत सिंह, परमिंदर सिंह, बब्बल गुज्जर, हरप्रीत, संजू मोनिका, सरबजीत कासिम आदि का कहना है कि चुनाव आ चुके हैं व इस बार बद्रीपुर पंचायत की समस्याओं को लेकर जनता पंचायत प्रतिनिधियों को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है।











