आज भाजपा ज़िला सिरमौर के पदाधिकारियों की एक विशेष बैठक का आयोजना यमुना होटल पाँवटा साहिब में ज़िलाध्यक्ष विनय गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।बैठक में प्रदेश अ्ध्यक्ष राजीव बिन्दल,संगठन मन्त्री पवन राणा,सह संगठन मन्त्री पुरूषोत्तम गुलेरिया उपस्थित रहें।
बैठक को सम्बोधित करते हुये डा० बिन्दल ने कहाँ कि प्रदेश भाजपा की कार्यसमिति की बैठक का आयोजन करने का अवसर इस बार गुरू की नगरी पाँवटा साहिब को हुआ हैं। कार्यसमिति की बैठक आगामी 15-16 मार्च को आयोजित की जायेगी,जिसमें राष्ट्रीय नेता,मुख्यमन्त्री हि०प्र०,उत्तराखण्ड,हरियाणा,प्रदेश के सभी मन्त्री,भाजपा विधायक,प्रदेश भाजपा के पदाधिकारी,सदस्य,पुर्व मुख्यमन्त्री सहित अन्य नेता शामिल रहेंगे।उन्होने कहाँ कि पाँवटा नगरी को यह कार्यक्रम करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ हैं,जिसके लिये पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की ज़िम्मेदारियाँ तय कर दी गई हैं।जिसके लिये विभिन्न कमेटियों का गठन कर ज़िम्मेदारियाँ दी गई हैं।जिसमें स्वागत कमेटी,पंजीकरण कमेटी,वित समिति,सभागार समिति,आवासीय समिति,भोजन समिति,मिडिया प्रवंधन,आईटी सेल,साज सज्जा,प्रचार प्रसार,यातायात,अनुशासन,बिजली पानी स्वच्छता,अधिकारी व्यवस्था,चिकित्सा व्यवस्था,मंच व्यवस्था,आपूर्ति समिति आदि गठित की गई हैं।
वहीं इस बैठक में भाजपा की कार्यसमिति की बैठक की व्यवस्था के लिए सुभाष चौधरी विनय गुप्ता रोहित चौधरी बलदेव तोमर युवा मोर्चा हितेंद्र कुमार नवीन शर्मा डॉक्टर प्रेम गुप्ता नगर पालिका पार्षदों व महिला मोर्चा की विशेष रूप से ड्यूटी लगाई गई है
व्यव्स्था की दृष्टि से पवन राणा व पुरूषोत्तम गुलेरिया ने भी कार्यकर्ताओं को जानकारी दी।बैठक से पुर्व ज़िलाध्यक्ष विनय गुप्ता ने सभी का बैठक में स्वागत किया।बैठक में सांसद सुरेश कश्यप,विधायक सुखराम चौधरी,रीना कश्यप,बलदेव तोमर,बलदेव भण्डारी,बलबीर चौहान,रामेश्वर शर्मा,ज़िला महामन्त्री राजेन्द्र ठाकुर,बलदेव कश्यप,सभी मण्डलो के अध्यक्ष व महामन्त्री,प्रदेश व ज़िला पदाधिकारी,पाँवटा मण्डल के सभी पदाधिकारी अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
पत्रकार वार्ता को आयोजित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहा कि जल्द ही भाजपा कार्यसमिति में अन्य पदाधिकारियों की भी घोषणा जल्द कर दी जाएगी उन्होंने कहा जल्द ही प्रदेश कार्यकारिणी कार्य शुरू करना आरंभ कर देगी जिससे प्रदेश में भाजपा प्रचार प्रसार में कार्य कर सकें | 16 मार्च को कार्यक्रम का मुख्य आयोजन होगा जिसमें दिल्ली से भी किसी बड़े नेता को बुलाने की तैयारी की जा रही है उन्होंने कहा कि प्रदेश के संगठन को सर्वश्रेष्ठ संगठन बनाने के लिए पूरे प्रयास किए जाएंगे व यह संदेश पोंटा साहब की धरती से जाएगा