पावटा साहिब नगर परिषद के वार्ड नंबर 3 से पार्षद धनवीर कपुर ने आरोप लगाए हैं कि आचार संहिता लगने के बावजूद नगर पालिका के वार्ड नंबर 3 में 17 दिसंबर 2020 को वार्ड 3 की मेहताब कालोनी तथा तारुवाला रोड पर स्थित नारंग ब्रदर्स के सामने वाली गली में अवैध तरीके से पानी के बोर करवाए गए हैं उन्होने निजी तोर पर अधिकारियो से पता किया तो यह बोर न तो नगर पालिका द्वारा करवाए गए हैं नाही बोर आईपीएच विभाग से सैंक्शन करवाए गए हैं बावजूद अवैध तरीके से यह बोर क्यों करवाए गए तथा वोट बैंक की राजनीति के लिए यह है बोर करवाए गए हैं व इन बोर के लिए भू जल सरक्षण विभाग की भी अनुमति नहीं ली गयी है भाजपा समर्थक नगर पार्षद उम्मीदवार के घर के सामने ही एक बार करा दिया गया है
भाजपा समर्थक परिषद उम्मीदवार को निजी लाभ देने के लिए मंत्री सुखराम चौधरी तथा मंडल अध्यक्ष अरविन्द गुप्ता की मिलीभगत से यह बोर करवाए गए हैं | उन्होंने मांग की है कि कि इस बात की जांच करवाई जाएगी यह बोर किसके इशारे पर तथा किसने करवाए हैं तथा आई पी एच विभाग किसके इशारे पर काम कर रहा है यहाँ तक की एक मकान के अंदर भी सरकारी बोर करवा दिया गया है जो कि मेहताब कॉलोनी में स्थित है
उन्होने प्रशासन से मांग कि है की इस बात की जांच करवाई जाएगी इन बोर के लिए पैसा कहां से खर्च किया गया है आचार संहिता में यह काम क्यों करवाया गया भाजपा द्वारा वोट बैंक की राजनीति के लिए किया गया यह अवेध काम निंदनीय है | वही आईपीएच विभाग के एक्सईएन से जब इस बारे में जानकारी प्राप्त करनी चाही तो उन्होंने बाकी आईपीएच विभाग की तरफ से कोई भी बोर नहीं करवाया गया है में ऐसे ही अवैध तरीके से बोर करवाए गए हैं भाजपा नेताओं की मिलीभगत से प्रत्याशियों को फायदा पहुंचाने के लिए यह अवैध बोर करवाये जा रहे हैं












