जिला सिरमौर के राजगढ़ उपमंडल में बिहार के एक मजदूर (कार पेंटर) ने बाथरूम में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। राजगढ़ पुलिस जांच कर पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक ने क्यों आत्महत्या की। राजगढ़ पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्हें फोन पर सूचना कि एक बिहारी मजदूर ने राजगढ़ विकास खंड के देवठी मझगांव में फंदा लगाकर आत्म हत्या कर ली है।
पुलिस द्वारा जांच में पाया गया कि 29 वर्षीय विकास शर्मा पुत्र दिनेश शर्मा ग्राम व डाकघर रामनगर बंकट तहसील व जिला बेतिया बिहार, जो अपने अन्य दो साथियों सहित रामानंद निवासी देवठी मझगांव के पास निर्माणधीन मकान में कार पेंटर का कार्य करता था। रामानंद के निर्माणाधीन बाथरूम में लकड़ी की कड़ी में फंदा लगाकर आत्म हत्या कर ली। रामानन्द के बेटे ने व उसके अन्य दो साथियों ने पुलिस को बताया कि विकास ने अपने साथियों के साथ मंगलवार को दिन का खाना खाया। दिन में भारी बारिश होने के कारण तीनों कमरे में जा कर सो गये। जब शाम को उठे, तो विकास वहां पर नहीं था। जिसे उसके साथियों व रामानंद के बेटे ने उसे ढूंढा तो गत रात्रि करीब 8.30 बजे रामानंद के बेटे ने विकास को बाथरूम में फंदे से लटका पाया।

पुलिस द्वारा शव को बरामद कर बुधवार को सिविल अस्पताल राजगढ़ में शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को अन्तिम संस्कार के लिए सौंपा गया। राजगढ़ पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। उधर जिला सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी ने राजगढ़ उपमंडल में बिहार के मजदूर द्वारा आत्महत्या किए जाने की पुष्टि की है।