मुख्य ख़बरें

Khabron wala हिमाचल प्रदेश के शिक्षण संस्थान देश दुनिया में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। ऐसे ही एक शिक्षण संस्थान ने अब एक नया इतिहास रच दिया है। दरअसल हिमाचल के मंडी जिला में स्थित आईआईटी मंडी के नाम एक बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। नवाचार और स्टार्टअप की दिशा में उल्लेखनीय योगदान के लिए संस्थान को देशभर में यूनिवर्सिटी ऑफ द ईयर का खिताब मिला है। आईआईटी मंडी को दो प्रतिष्ठित पुरस्कारों से नवाजा दिल्ली में आयोजित एफआईसीसीआई हायर एजुकेशन एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2025 में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने संस्थान को दो प्रतिष्ठित पुरस्कारों से नवाजा। इनमें यूनिवर्सिटी ऑफ द ईयर और एक्सीलेंस इन क्रिएटिंग एंप्लॉयमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप शामिल हैं। यह सम्मान आईआईटी मंडी को हिमालयी क्षेत्र में 400 से अधिक स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने और रोजगार सृजन में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए दिया गया है। संस्थान के नवाचार आधारित शोध कार्यों ने न केवल युवाओं को नए अवसर प्रदान किए हैं, बल्कि देश को आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य की ओर भी अग्रसर किया है। नवाचार और स्टार्टअप्स में नई पहचान आईआईटी मंडी बीते कुछ वर्षों में स्टार्टअप और इनोवेशन के क्षेत्र में तेजी से उभरा है। संस्थान की रिसर्च लैब्स और इनक्यूबेशन सेंटर ने सैकड़ों युवाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने का मौका दिया है। स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक इन स्टार्टअप्स ने नई दिशा दी है। आईआईटी मंडी के निदेशक प्रो. लक्ष्मिधर बेहरा ने कहा कि यह उपलब्धि पूरे संस्थान के लिए गर्व का क्षण है। यह सम्मान हमारे संकाय छात्रों और स्टाफ की कड़ी मेहनत का नतीजा है। हम नवाचार की संस्कृति को मजबूत कर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान दे रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि संस्थान का फोकस केवल शोध तक सीमित नहीं है, बल्कि अनुसंधान के व्यावहारिक उपयोग, उद्योगों से साझेदारी और उद्यमिता को बढ़ावा देने पर भी है। आईआईटी मंडी का मानना है कि देश में तकनीकी नवाचार और स्टार्टअप इकोसिस्टम को सशक्त बनाकर ही रोजगार के नए अवसर पैदा किए जा सकते हैं। यही कारण है कि संस्थान में कई शोध परियोजनाएं सीधे सामाजिक और औद्योगिक जरूरतों से जुड़ी हुई हैं। इस उपलब्धि के बाद आईआईटी मंडी ने स्पष्ट कर दिया है कि उसका लक्ष्य केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता तक सीमित नहीं है, बल्कि देश की आर्थिक और सामाजिक प्रगति में भी उसकी भूमिका अहम होगी।

Khabron wala  हिमाचल प्रदेश के शिक्षण संस्थान देश दुनिया में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। ऐसे ही एक शिक्षण...

Read moreDetails

पुलिस ने नाकाबंदी पर राेकी कार, पंजाब का व्यक्ति चरस के साथ गिरफ्तार

Khabron wala  जिला पुलिस देहरा के अंतर्गत संसारपुर टैरस पुलिस थाना की टीम ने नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान...

Read moreDetails

9 अक्तूबर से 8 दिसंबर तक चलाया जाएगा तंबाकू मुक्त युवा अभियान- उपायुक्त

Khabron wala नाहन 08 अक्तूबर- उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण के...

Read moreDetails

पांवटा साहिब: लगातार बारिश से किसानों की धान की फसल बर्बाद — मुआवज़े और कर्ज़ माफी की उठी मांग

Khabron wala पांवटा साहिब क्षेत्र में लगातार तीन दिन से हो रही ग़ैर-मौसमी भारी बरसात ने किसानों की मेहनत पर...

Read moreDetails

भुक्की और नशीली दवाई सहित दो गिरफ्तार , सिरमौर पुलिस को नशा तस्करो को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता

Khabron wala  1. जिला सिरमौर में नशा तस्करों की धरपकड़ के लिये बनाई गई पुलिस टीम दिनाँक 07.10.2025 को गश्त...

Read moreDetails

जवाबदेही के साथ करें अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का इस्तेमाल: राज्यपाल

Khabron wala राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार का जवाबदेही के साथ इस्तेमाल करने के महत्त्व...

Read moreDetails

मुख्यमंत्री ने 145 करोड़ रुपये की यूटिलिटी डक्ट परियोजना की समीक्षा की

Khabron wala मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिमला में 145 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित की जा रही...

Read moreDetails

दिहाड़ीदारों की दिहाड़ी बढ़ी, लंबरदारों, एसएमसी टीचर्ज, चौकीदारों का मानदेय भी बढ़ा

Khabron wala मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में दीवाली से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को बड़ा तोहफ़ा...

Read moreDetails

जम्मू से पालमपुर आ रही HRTC बस का पिछला टायर खुला, बाल-बाल बची 40 यात्रियों की जान

Khabron wala मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग-154 पर बुधवार दोपहर उस समय एक बड़ा हादसा टल गया, जब 40 सवारियों से भरी...

Read moreDetails
error: Content is protected !!