पांवटा साहिब: विधायक ने कोरोना वारियर एसएचओ पुरूवाला विजय रघुवंशी को किया सम्मानित
विधायक सुखराम चौधरी ने पाँवटा साहिब के क़ोरोना वरियरको बेहतरीन काम करने के लिए सम्मानित किया। उन्होंने प्रदेश सरकार की...
Read moreDetailsविधायक सुखराम चौधरी ने पाँवटा साहिब के क़ोरोना वरियरको बेहतरीन काम करने के लिए सम्मानित किया। उन्होंने प्रदेश सरकार की...
Read moreDetailsमनुष्य की कोई भी कला उनके पद और गरिमा को चार चांद लगाती है । ऐसा ही उदाहरण सोमवार को...
Read moreDetailsकोविड- 19 के दृष्टिगत लाॅकडाउन के दौरान राज्य के लोगों को सुविधा प्रदान करने और सामाजिक दूरी का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए हिमाचल प्रदेश सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा महत्वपूर्ण एप्लिकेशन विकसित की गई है। ये ऐप लोगों को एक दूसरे के सम्पर्क में आए बिना सेवाएं प्रदान करने, कार्यालयों में सामाजिक दूरी बनाए रख कर आवश्यक सेवाएं प्रदान करने में अहम् भूमिका निभा रही है। इन ऐप के माध्यम से विभिन्न स्तरों पर सूचना एकत्र करने, निगरानी और निर्णय लेने का कार्य भी कुशल व दक्षतापूर्वक तरीके से किया जा रहा है। विभाग द्वारा लोगों को प्रभावी एवं डिजिटाइजड सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए कोविड कफ्र्यू ई-पास एप्लिकेशन विकसित की गई है, जो http://covidepass.hp.gov.in वैबसाइट पर उपलब्ध है। लोग कफ्र्यू पास के लिए भी इस पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की छंटनी और सत्यापन के पश्चात जिला प्रशासन द्वारा ई-पास आॅनलाइन जारी कर एसएमएस के माध्यम से भेजा जा रहा है। यह एप्लिकेशन सरकारी कार्यालय में लोगों की भीड़ को कम करने में कारगार साबित हुई है। इस वैबसाइट पर अब तक 475529 आवेदन पत्र प्राप्त हो चुके हैं और 157990 ई-पास छंटनी और सत्यापन के पश्चात जारी किए जा चुके हैं। हिमाचल प्रदेश के लोग जो अन्य राज्यों में फंसे हैं तथा अन्य राज्यों के लोग हिमाचल में फंसे हैं, वह अन्तरराज्यीय आवाजाही के लिए भी http://covidepass.hp.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। कोविड कफ्र्यू ई-पास देश के विभिन्न भागों में फंसे लोगों के लिए एक वरदान साबित हो रहा है। कोविड-19 संदिग्ध द्वारा क्वारंटीन स्थान की उल्लंघन पर करने पर निगरानी रखने के लिए कोविड क्वारंटीन ऐप (http://covid19.hp.gov.in) विकसित की गई है। कोरोनामुक्त हिमाचल मोबाइल ऐप भी इसी प्रणाली का भाग है, जिसे क्वारंटीनड व्यक्ति द्वारा अपने मोबाइल पर रखा जाएगा। इसमें क्वारंटीन स्थान को लाॅक करने की सुविधा है ताकि उल्लंघन की स्थिति में सर्तक किया जा सके। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य कर्मियों (एनएचएम,डीएसओ व बीएमओ) को जिला तथा खण्ड स्तर पर सूचना एवं प्रौद्योगिक विभाग द्वारा वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया गया। लगभग 445 क्वारंटीन व्यक्तियों का डाटा दर्ज किया जा चुका है। किसी भी प्रकार की गलत सूचना तथा अफवाह से बचाव के लिए सभी सरकारी आदेशों, परामर्श तथा मीडिया बुलेटिन को एक स्थान पर उपलब्ध करवाने के लिए विभाग द्वारा ‘कोविड गवर्नमेंट आॅर्डरज’ एप्लिकेश्न विकसित की गई हैं, जो कि http://covidorders.hp.gov.in पर उपलब्ध है। राज्य में कानून व व्यवस्था की निगरानी रखने के लिए ‘लाॅ एंड आॅर्डर माॅनिटरिंग एंड रिपोर्टिंग सिस्टम एप्लिकेशन’ विकसित की गई है, यह पुलिस अधीक्षक तथा पुलिस स्टेशन को कानून व व्यवस्था की जानकारी अपलोड करने की सुविधा प्रदान करती है। इस पर प्रदान की गई जानकारी को पोर्टल पर समेकित कर राज्य सरकार, पुलिस महानिदेशक, पुलिस अधीक्षक व एसएचओ को उपलब्ध करवाने में सहायक भी मिलते है। प्रत्येक पुलिस स्टेशन को दिन में चार बार और छः -छः घंटे की कानून व व्यवस्था स्थिति को इस पोर्टल में डालना होता है, जिसमें लाॅकडाउन/कफ्र्यू, गिरफ्तारी, जब्त किए गए वाहन, पंजीकृत एफआईआर, जुर्माना, कानून व सुव्यवस्था और निवारक कार्रवाई की जानकारी होती है। सूचना एवं प्रौद्योगिक विभाग द्वारा विकसित विभिन्न एप्लिकेशन व आॅनलाइन पोर्टल, देश के विभिन्न भागों में फंसे हुए राज्यों के लोगों के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। यह एप्लिकेशन एवं आॅनलाइन पोर्टल डाटा अपडेट करने और कार्यों में समयबद्ध निष्पादन में भी सहायक सिद्ध हो रहे हैं।
Read moreDetailsमुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के साथ वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से...
Read moreDetailsप्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि जो लोग हिमाचल प्रदेश में आना चाहते हैं या हिमाचल प्रदेश से बाहर जाना चाहते हैं और उनके पास वाहन नहीं है तो आॅनलाइन पोर्टल http://covid19epass.hp.gov.in पर पंजीकरण करें तथा COVID ePassके लिए आवेदन न करें। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के पास वाहन है और वे हिमाचल प्रदेश में आना चाहते हैं या हिमाचल प्रदेश से बाहर जाना चाहते हैं तो वह भी इसी पोर्टल http://covid19epass.hp.gov.in पर ePass के लिए आवेदन करें। इस पोर्टल पर पंजीकरण के आधार पर ही प्रदेश सरकार को यह जानकारी प्राप्त होगी कि प्रदेश के लोग किन-किन स्थानों पर फंसे हैं तथा वे प्रदेश में वापस आना चाहते हैं। इसी तरह सरकार को यह भी पता चलेगा कि अन्य प्रदेशों के कितने लोग हिमाचल से अपने राज्यों को जाना चाहते हैं। इसी पंजीकरण से प्राप्त सूचना अनुसार ही प्रदेश सरकार उनकी आवाजाही की उचित व्यवस्था करेगी। प्रदेश सरकार ने फंसे हुए लोगों को अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचाने की व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं, जो इस कार्य के लिए सम्बन्धित राज्यों से समन्वय करेंगे। अतः उक्त सभी लोगों से अनुरोध है कि अपनी आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए नोडल अधिकारियों से सीधे सम्पर्क करने की बजाय उक्त पोर्टल http://covid19epass.hp.gov.in पर अपना पंजीकरण आवश्यक करें ताकि पंजीकरण उपरांत आपकी सहायता की जा सके। अगर आपको उक्त पोर्टल पर पंजीकरण के सम्बन्ध में किसी भी तरह की समस्या या असुविधा हो रही हो अथवा अधिक जानकारी चाहते हैं तो आप ई- मेल आईडी [email protected] व हेल्पलाईन नम्बर- 18001808185, 0177-2659791 (प्रातः 7 बजे से रात 10 बजे), 0177-2626076, 2626077 (प्रातः 8 बजे से रात 10 बजे), 0177-2622204, 0177-2629688, 0177-2629939, टोल फ्री-1070 (प्रातः 7 बजे से रात 10 बजे तक) पर सम्पर्क कर सकते हैं।
Read moreDetailsजिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ आर के परुथी ने आज यहाँ आदेश जारी करते हुए बताया कि फिलहाल जिला को ऑरेंज...
Read moreDetailsकोविड-19 महामारी के कारण उत्पन्न स्थिति से निपटने के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड एवं कृषि उपज मण्डी...
Read moreDetailsपावटा साहिब उपमंडल के अंतर्गत आने वाले पुरुवाला पुलिस स्टेशन पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है जहां पर...
Read moreDetailsड्यूटी करते समय पुलिसकर्मियों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है यहां तक कि पुलिसकर्मियों के ऊपर हमले...
Read moreDetailsविधायक सुखराम चौधरी ने पाँवटा साहिब के क़ोरोना वरियर्स को बेहतरीन काम करने के लिए सम्मानित किया। उन्होंने प्रदेश...
Read moreDetails© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App