Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

क्रिप्टो करंसी धोखाधड़ी के सरगनाओं पर होगी कड़ी कार्रवाईः मुकेश अग्निहोत्री

शीघ्र लाभ की लालसा में धोखाधड़ी वाली योजनाओं से बचने की अपील की

Desk by Desk
2 years ago
in मुख्य ख़बरें
186
0
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज यहां प्रदेश में क्रिप्टो करंसी धोखाधड़ी की जांच सम्बंधी एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि क्रिप्टो करंसी के माध्यम से कम समय में अधिक लाभ का झांसा देकर प्रदेश के भोले-भाले लोगों को सुनियोजित तरीके से ठगा गया है। प्रदेश में 2500 करोड़ रुपये के अवैध निवेश से जुड़ी क्रिप्टो करंसी धोखाधड़ी पर चिंता व्यक्त करते हुए उप-मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि वे इस तरह की अनाधिकृत योजनाओं में निवेश न करें। उन्होंने कहा कि नियमन के अभाव में निवेशकों को ऐसे निवेश से धोखाधड़ी और हेराफेरी का जोखिम बना रहता है।

उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि लोग फोरलेन और राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं से मिले मुआवज़े का पैसा भी क्रिप्टो करेंसी में लगा कर डिजिटल धोखाधड़ी का शिकार बने। उन्होंने कहा कि लोगों को सतर्क रहते हुए इस तरह की धोखाधड़ी वाली योजनाओं के झांसे में नहीं आना चाहिए। उन्होंने कहा कि क्रिप्टो करंसी के झांसे में आकर लोगों की मेहनत की कमाई के लगभग 500 करोड़ रुपये डूब गए हैं।

You may also likePosts

पांवटा साहिब: सिरमौर ट्रक यूनियन मे कार्यकारिणी का विस्तार

BJP अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल व MLA सुखराम की अग्रिम जमानत याचिकाओं पर फैसला सुरक्षित

10 व 11 (वार्ड) अनुसूचित जाति आरक्षित , पढ़े कौन से वार्ड हुए महिला आरक्षित

मंडलीय आयुक्त करेंगे पुनरीक्षण राजस्व मामलों का निपटारा

उन्होंने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) और भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने भी क्रिप्टो करेंसी और बिटकॉइन में प्रमाणिकता के संबंध में अस्पष्टता की पुष्टि की है। राज्य के विभिन्न जिलों से क्रिप्टो धोखाधड़ी की शिकायतें निरंतर सामने आ रही हैं। अब तक क्रिप्टो करंसी धोखाधड़ी की 300 से अधिक शिकायतें पुलिस को प्राप्त हुई हैं। इसके सरगनाओं ने प्रदेश के लोगों को धोखा दिया है।
उन्होंने कहा कि पुलिस क्रिप्टो करेंसी सरगनाओं के खिलाफ उचित कार्रवाई कर प्रदेश के लोगों को न्याय दिलाएगी।

उप-मुख्यमंत्री ने क्रिप्टो नेटवर्क को तोड़ने और मंडी से आरोपी हेमराज और सुखदेव, ऊना से अरुण गुलेरिया और अभिषेक सहित कई गिरफ्तारियां करने के लिए हिमाचल पुलिस की सराहना की। उन्होंने कहा कि मंडी जिला के सरकाघाट का एक अन्य आरोपी सुभाष शर्मा शीघ्र ही पुलिस की गिरफ्त में होगा।

पुलिस महानिदेशक, संजय कुंडू ने बताया कि विभाग ने क्रिप्टो घोटाले में संलिप्त लगभग 2.5 लाख अलग-अलग आईडी वाली वेबसाइटों का पता लगाया है। उन्होंने कहा कि क्रिप्टो करंसी के इस जाल में आरम्भिक स्तर पर 70 से 80 धोखेबाज शामिल होने का अनुमान है। पुलिस ने धोखेबाजों की धरपकड़ के लिए छापेमारी कर हिमाचल और जीरकपुर में विभिन्न स्थानों पर अब तक 8.5 करोड़ की संपत्ति जब्त की है। उन्होंने कहा कि इसमें पंजाब पुलिस का भी सहयोग लिया जा रहा है और गृह मंत्रालय ने भी हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है।

उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ अनियत्रित जमा योजना पाबंदी विधेयक, 2019 के तहत कार्रवाई की जा रही है। इस अधिनियम के तहत दोषियों के खिलाफ कड़ी सजा का प्रावधान है।
क्रिप्टो डिजिटल घोटाले की जांच कर रहे विशेष जांच दल के प्रमुख एवं डीआईजी उत्तरी रेंज अभिषेक दुल्लर ने मामले पर विस्तृत प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर सचिव गृह डॉ. अभिषेक जैन और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अभिषेक त्रिवेदी भी उपस्थित थे।

Share160SendTweet100
Previous Post

बिना लाईसेंस पटाखों के विक्रय पर प्रतिबंध -सुमित खिमटा

Next Post

44 करोड़ की लागत से बने पुल के निरीक्षण को पहुंचे कांग्रेस नेता अवनीत सिंह लांबा

Related Posts

पांवटा साहिब: सिरमौर ट्रक यूनियन मे कार्यकारिणी का  विस्तार
मुख्य ख़बरें

पांवटा साहिब: सिरमौर ट्रक यूनियन मे कार्यकारिणी का विस्तार

20 hours ago
हाईकोर्ट की चेतावनी, सुधर जाए एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग, नहीं तो सरकार को देंगे सभी को बदलने का आदेश
मुख्य ख़बरें

BJP अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल व MLA सुखराम की अग्रिम जमानत याचिकाओं पर फैसला सुरक्षित

24 hours ago
10 व 11 (वार्ड) अनुसूचित जाति आरक्षित , पढ़े कौन से वार्ड हुए महिला आरक्षित
मुख्य ख़बरें

10 व 11 (वार्ड) अनुसूचित जाति आरक्षित , पढ़े कौन से वार्ड हुए महिला आरक्षित

1 day ago
मंडलीय आयुक्त करेंगे पुनरीक्षण राजस्व मामलों का निपटारा
मुख्य ख़बरें

मंडलीय आयुक्त करेंगे पुनरीक्षण राजस्व मामलों का निपटारा

2 days ago
प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर गुलाम रसूल की आर्थिकी हुई सुदृढ़। मछली तथा बकरी पालन कर किया स्वरोजगार आरंभ, दिया 7 लोगों को रोजगार
मुख्य ख़बरें

प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर गुलाम रसूल की आर्थिकी हुई सुदृढ़। मछली तथा बकरी पालन कर किया स्वरोजगार आरंभ, दिया 7 लोगों को रोजगार

2 days ago
हिमाचल के सच्चे हीरो , सरबजीत सिंह बॉबी, जिन्होंने आपदा में दिखाई इंसानियत की मिसाल
मुख्य ख़बरें

हिमाचल के सच्चे हीरो , सरबजीत सिंह बॉबी, जिन्होंने आपदा में दिखाई इंसानियत की मिसाल

2 days ago
पांवटा साहिब : गुरुद्वारा नानक दरबार बद्रीपुर में समर  गुरमत ट्रेनिंग कैंप का समापन , मुख्य उद्देश्य बच्चों को सिख इतिहास व गुरबाणी से जोड़ना ,50 से ज्यादा बच्चों ने लिया भाग
मुख्य ख़बरें

पांवटा साहिब : गुरुद्वारा नानक दरबार बद्रीपुर में समर गुरमत ट्रेनिंग कैंप का समापन , मुख्य उद्देश्य बच्चों को सिख इतिहास व गुरबाणी से जोड़ना ,50 से ज्यादा बच्चों ने लिया भाग

2 days ago
भीम आर्मी भारत एकता मिशन हिमाचल का विस्तार, अमित कुमार बने मीडिया प्रभारी
मुख्य ख़बरें

भीम आर्मी भारत एकता मिशन हिमाचल का विस्तार, अमित कुमार बने मीडिया प्रभारी

3 days ago
पांवटा साहिब : एनजीओ एंप्लॉई  फेडरेशन  ने किया पौधारोपण का कार्यक्रम
मुख्य ख़बरें

पांवटा साहिब : एनजीओ एंप्लॉई फेडरेशन ने किया पौधारोपण का कार्यक्रम

3 days ago
Load More
Next Post
44 करोड़ की लागत से बने पुल के निरीक्षण को पहुंचे कांग्रेस नेता अवनीत सिंह लांबा

44 करोड़ की लागत से बने पुल के निरीक्षण को पहुंचे कांग्रेस नेता अवनीत सिंह लांबा

राष्ट्रीय स्तर पर शॉट पुट में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेगी वंशिका ठाकुर

राष्ट्रीय स्तर पर शॉट पुट में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेगी वंशिका ठाकुर

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कफोटा में निशुल्क चिकित्सा शिविर का किया शुभारम्भ

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कफोटा में निशुल्क चिकित्सा शिविर का किया शुभारम्भ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT
Facebook Twitter Youtube

© All Rights Reserved | Designed and Developed by App Development Company

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!